एक्सप्लोरर

Hero Motocorp: हीरो मोटोकॉर्प ने किया एक नए नाम को ट्रेडमार्क, मावरिक 440 स्क्रैम्बलर के लिए हो सकता है इस्तेमाल

नई हीरो मैवरिक 440 स्क्रैम्बलर की लॉन्च टाइमलाइन पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में बाजार में आएगी.

Hero Mavrick 440 Scrambler: हीरो मावरिक 440 मिडलवेट मोटरसाइकिल को इस साल की शुरुआत में तीन वेरिएंट; बेस, मिड और टॉप में पेश किया गया था, जिनकी कीमत क्रमशः 1.99 लाख रुपये, 2.14 लाख रुपये और 2.24 लाख रुपये है. इसकी डिलीवरी कुछ दिन पहले ही शुरू हुई है. अब कंपनी ने हाल ही में अपनी आगामी बाइक; हीरो मावरिक 440 स्क्रैम्बलर के लिए एक नया नेमप्लेट ट्रेडमार्क किया है.

डिजाइन 

जैसा कि नाम से पता चलता है, यह मॉडल ऑफ-रोड एडवेंचर और स्ट्रीट राइडिंग के उद्देश्य से बनाई गई स्क्रैम्बलर बाइक होगी. यह ब्रांड की प्रमुख मावरिक 440 मोटरसाइकिल पर बेस्ड होगी, जिसमें कुछ फंक्शनल बदलाव जैसे लंबा सस्पेंशन, ब्रेस्ड हैंडलबार, स्पोक व्हील, नॉबी टायर और फ्लैटर बेंच-टाइप सीट शामिल हैं. इसे अधिक स्पीड के लिए स्ट्रिप डाउन किया जाएगा और ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए हाई एग्जॉस्ट पाइप मिलेंगे. 

हार्डवेयर

मावरिक 440 में 43mm टेलिस्कोपिक फोर्क अप फ्रंट सस्पेंशन, 17-इंच फ्रंट और रियर व्हील्स और 175mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है. नई हीरो स्क्रैम्बलर बाइक के फ्रंट फोर्क्स में गैटर हो सकते हैं, जबकि रियर स्प्रिंग को बरकरार रखा जाएगा. इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील्स मिलने की उम्मीद है. बाइक में हेडलाइट गार्ड और बैश प्लेट भी हो सकता है.

इंजन 

ऑफ-रोड के लिए इसके डिज़ाइन में कई बदलाव किए जाएंगे, लेकिन नई हीरो मावरिक 440 स्क्रैम्बलर में इसके सिबलिंग वाला इंजन मिल सकता है. इसका मतलब है कि यह 440cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड मोटर के साथ आएगी जिसे ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए री-ट्यून किया जा सकता है. मौजूदा इंजन 27bhp की पावर और 36Nm का टॉर्क देता है, जिसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. 

लॉन्च और मुकाबला

नई हीरो मैवरिक 440 स्क्रैम्बलर की लॉन्च टाइमलाइन पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में बाजार में आएगी. लॉन्च होने के बाद, इसका मुकाबला ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X, रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411, येज़दी स्क्रैम्बलर और हुस्कवर्ना स्वार्टपिलेन 401 से होगा. मैवरिक स्क्रैम्बलर अपने रेगुलर मॉडल से थोड़ा अधिक महंगा होगा.

यह भी पढ़ें -

सोनेट से ज्यादा बॉक्सी लुक के साथ आएगी किआ क्लैविस एसयूवी? ये रही डिजाइन और इंटीरियर से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget