एक्सप्लोरर

Hero की इस सस्ती बाइक पर जमकर टूट रहे लोग, हर दिन बिक रही हजारों यूनिट, कीमत सिर्फ इतनी

Hero MotoCorp Sales Report: हीरो ने स्कूटर की तुलना में मोटरसाइकिल ज्यादा बेची हैं. अक्टूबर में हीरो ने 6 लाख 35 हजार 787 यूनिट बाइक बेची हैं जबकि स्कूटर सिर्फ 43 हजार 304 यूनिट्स ही बिके हैं.

Hero MotoCorp October 2024 Sales Report: हीरो ने हाल ही में अक्टूबर-2024 की बाइक और स्कूटर की सेल्स रिपोर्ट जारी की है. पिछले महीने हीरो ने जबरदस्त सेल की है और हीरो मोटोकॉर्प एक बार फिर देश की नंबर-1 टू-व्हीलर्स कंपनी बन गई है. कंपनी की जिस बाइक की सेल सबसे ज्यादा हुई है वो Hero Splendor है. 

फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर 2024 में हीरो मोटोकॉर्प ने 6 लाख 79 हजार 91 यूनिट बाइक्स और स्कूटर्स की बिक्री की है. साल 2023 में यह आंकड़ा 5 लाख 74 हजार 930 यूनिट था. कंपनी ने सालाना आधार पर 18.12 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है.  

मासिक आधार पर हुई इतनी बढ़ोतरी

इसके साथ ही कंपनी ने मासिक आधार पर भी बढ़ोतरी दर्ज की है. अक्टूबर से पिछले महीने यानी सितंबर को कंपनी ने कुल 6 लाख 37 हजार 50 यूनिट्स टू-व्हीलर्स बेचे थे. इस तरह अक्टूबर महीने में 6.60 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

हीरो ने स्कूटर की तुलना में मोटरसाइकिल ज्यादा बेची हैं. अक्टूबर में हीरो ने 6 लाख 35 हजार 787 यूनिट बाइक बेची हैं जबकि स्कूटर सिर्फ 43 हजार 304 यूनिट्स ही बिके हैं. कंपनी की सेल में सबसे बड़ा योगदान अगर किसी का है तो वो स्प्लेंडर बाइक का है. सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर कई वेरिएंट में आती है.

हीरो स्प्लेंडर का सबसे सस्ता वेरिएंट Splendor Plus है, जिसकी कीमत 76 हजार 356 रुपये से लेकर 77 हजार 496 रुपये एक्स शोरूम के बीच है. यह बाइक 80.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. 

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलते हैं ये फीचर्स

Hero Splendor Plus भारतीय बाजार की मोस्ट पॉपुलर बाइक में से एक है. इस बाइक में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, OHC इंजन लगा है. इस इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये बाइक 60 kmpl का माइलेज देती है. इस मोटरसाइकिल की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर है. इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 75,441 रुपये से शुरू है.

यह भी पढ़ें:-

1 लाख रुपये में कैसे मिल सकती है आपको Tata Punch की चाबी? डाउन पेमेंट और EMI का जानें पूरा हिसाब-किताब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget