एक्सप्लोरर

हीरो मोटोकॉर्प ने नई Xtreme 160R से उठाया पर्दा, मार्च में होगी लॉन्च

टीवीएस अपाचे RTR 160 4V, बजाज पल्सर NS160 और सुजुकी जिक्सर से मुकाबला करने के लिए हीरो ने अपनी नई Xtreme 160R पेश कर दी है.

नई दिल्ली: Hero Motocorp ने अपनी नई बाइक Xtreme 160R से पर्दा उठाया है, नई बाइक अब पहले से ज्यादा फ्रेश और अग्रेसिव लुक में है. नई बाइक का सीधा मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 160 4V, बजाज पल्सर NS160 और सुजुकी जिक्सर से होगा. आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में

हीरो मोटोकॉर्प की नई Xtreme 160R अब पहले से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है. बता दें कि इससे पहले Xtreme रेंज में Xtreme 200R और फुल-फेयर्ड Xtreme 200S बाजार में मौजूद हैं. लेकिन नई Xtreme 160R कंपनी की Xtreme 1R कॉन्सेप्ट मॉडल पर बेस्ड है.

BS6 इंजन के साथ कैसा

हीरो की नई Xtreme 160R में अब BS6-कम्प्लायंट 160cc का इंजन लगा है जो 15hp का पावर और 14Nm का  टॉर्क जेनरेट करता है.इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड गियरबाक्स से लैस है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक  0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है.

एडवांस्ड फीचर्स

नई Xtreme 160R खास यूथ को लुभाने के लिए ही बनाई गई है. इस बाइक का वजन सिर्फ 138.5 किलोग्राम है, यह अपाचे RTR 160 4V से हल्की है. इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं. वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है. इस बाइक में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जिसमें कई सारी जानकारियां दी गई हैं. इसके अलावा इसमें  नई एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं.

दो वेरियंट में होगी लॉन्च

हीरो इस नई बाइक को दो वेरियंट के साथ लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि यह लॉन्च मार्च में हो सकता है. इस नई बाइक में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें ग्रे-वाइट, ग्रे-ब्लू और ग्रे-स्पोर्ट्स रेड कलर्स शामिल होंगे. सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें

2020 Hero Passion Pro भारत में हुई लॉन्च, डिजाइन में बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget