एक्सप्लोरर

Car Comparison: टाटा नेक्सन या महिंद्रा एक्सयूवी400, कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेहतर, देखें कंपेरिजन

टाटा नेक्सॉन प्राइम की शुरुआती कीमत 17.40 लाख रुपये है, वहीं महिंद्रा एक्सयूवी400 की शुरुआती कीमत 18.58 लाख रुपये है.

Electric Cars: देश में अब इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी जोर शोर से शुरू हो चुकी है और ग्राहकों की तरफ से इसमें अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं. तो हम यहां बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक कारों टाटा नेक्सन प्राइम, टाटा नेक्सन मैक्स और महिंद्रा एक्सयूवी400 की तुलना करने जा रहे हैं. जिससे आपको बेहतर विकल्प चुनने में आसानी होगी.

टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV400 पावर पैक

दोनों इलेक्ट्रिक के पावर पैक की बात करें तो, टाटा नेक्सन प्राइम 127bhp की पावर प्रोड्यूस करती है और टाटा नेक्सॉन मैक्स 140bhp तक की पावर देने में सक्षम है. तो वहीं महिंद्रा एसयूवी400 के लिए कंपनी 147bhp तक की पावर प्रोड्यूस करने का दावा करती है. टॉर्क की बात करें तो, टाटा नेक्सन प्राइम 245 Nm का टॉर्क और टाटा नेक्सन मैक्स 250 Nm का टॉर्क देती है. तो वहीं महिंद्रा एक्सयूवी400 310 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है.

पावर पैक और चार्जिंग

टाटा नेक्सन प्राइम में 30.2kwh की लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी मिलती है. जिसे नॉर्मल एसी चार्जर से चार्ज करने पर पूरा चार्ज होने में 9 घंटे लगते है. वहीं फुल चार्ज पर इसकी पावर रेंज 312 किमी तक की है. इसे होम फास्ट चार्जर से 6.30 घंटे में चार्ज किया जा सकता है. अगर डीसी फास्ट चार्जर का प्रयोग कर इसे 0-80% तक चार्ज करने में केवल एक घंटे का समय लगता है.

वहीं टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन मैक्स में 40.5kwh की बैटरी कैपेसिटी मिलती है. नॉर्मल चार्जर प्रयोग करने कर इसे फुल चार्ज करने में 15 घंटे तक का समय लगता है. अगर इसे फास्ट एसी चार्जर से चार्ज किया जाये तो इसे 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है और डीसी फास्ट चार्जिंग से चार्ज करने पर इसकी बैटरी को 0-80% चार्ज करने में केवल 56 मिनट का समय लगता है. फुल चार्ज पर ये इलेक्ट्रिक कार 437 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है.

वहीं महिंद्रा एक्सयूवी400 की बात करें तो, इसमें 34.5kwh की बैटरी मिलती है. जिसे नॉर्मल एसी चार्जर से चार्ज करने पर 13 घंटे का समय लगता है. वहीं एसी फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है. इसे डीसी फास्ट चार्जर से चार्जिंग करने पर इसे 0-100% चार्ज होने में महज 50 मिनट का समय लगता है.

कीमत

इन इलेक्ट्रिक कारों की कीमत की बात करें तो, टाटा नेक्सॉन प्राइम की शुरुआती कीमत 17.40 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है और टाटा नेक्सॉन मैक्स की शुरुआती कीमत 21.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं महिंद्रा एक्सयूवी400 की शुरुआती कीमत 18.58 लाख (एक्स शोरूम) यानि टाटा की दोनों कारों के बीच में है. टाटा अपनी दोनों कारों को बाजार में उतार चुकी है.

यह भी पढ़ें :- Maruti Suzuki Cars: मारुति की इन दो कारों की भारी डिमांड ने बाकी कंपनियों के माथे पर ला दिया पसीना, देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल का खर्च कैसे आधा करा सकती हैं हाइब्रिड कारें? 20 लाख से कम में ये ऑप्शन्स मौजूद
पेट्रोल का खर्च कैसे आधा करा सकती हैं हाइब्रिड कारें? 20 लाख से कम में ये ऑप्शन्स मौजूद
Auto कंपनियां अचानक Hybrid कारों के पीछे क्यों भाग रही हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे
Auto कंपनियां अचानक Hybrid कारों के पीछे क्यों भाग रही हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे
क्या Kia Syros के लिए गेमचेंजर साबित होगा इसका नया EV वर्जन? किफायती हो सकती है कीमत
क्या Kia Syros के लिए गेमचेंजर साबित होगा इसका नया EV वर्जन? किफायती हो सकती है कीमत
भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब
भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget