एक्सप्लोरर

Public Transport Complaint: सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत

Public Transport Complaint: सरकारी बस में ज्यादा किराया वसूलने, टिकट न देने या पैसे वापस न करने पर यात्री हेल्पलाइन और शिकायत सेवाओं के जरिए कार्रवाई करा सकते हैं.

ज्यादातर लोग रोजाना ऑफिस जाने, स्कूल कॉलेज जाने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई बसों में सफर करते हैं. ऐसे में अक्सर सरकारी बसों में सफर करते समय कंडक्टर तय किराए से ज्यादा पैसे वसूल लेते हैं. कई बार यात्रियों को सही टिकट भी नहीं दिया जाता या फिर बकाया पैसे वापस नहीं किए जाते.

ऐसे में ज्यादातर लोग कंडक्टर को बोलते हैं पर वह सुनता नहीं है और बातों-बातों में बहस हो जाती है. ऐसे कई बार होने पर आदमी चुप हो जाता है और जरूरत से ज्यादा पैसे देकर सफर करता है. लेकिन असल में हर राज्य के परिवहन विभाग ने ऐसी शिकायतों के लिए खास हेल्पलाइन नंबर और सुविधाएं दी हुई हैं. अगर आपके साथ भी सरकारी बस में ज्यादा किराया वसूलने जैसी घटना हुई है, तो आप आसानी से इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको कहां और कैसे संपर्क करना होगा.

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

हर राज्य के रोडवेज और परिवहन निगम की अपनी टोल फ्री हेल्पलाइन होती है, जहां कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. जैसे उत्तर प्रदेश में यूपी रोडवेज (UPSRTC) का टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 है, जहां बस, ड्राइवर या कंडक्टर से जुड़ी किसी भी शिकायत को दर्ज कराया जा सकता है. इसी तरह लगभग हर राज्य के परिवहन निगम की अपनी हेल्पलाइन होती है, जिसका नंबर बस स्टैंड या बस के अंदर आमतौर पर लिखा होता है.

इसके अलावा शिकायत के लिए आप बस स्टैंड पर मौजूद स्टेशन प्रभारी या डिपो मैनेजर से भी सीधे मिल सकते हैं और लिखित शिकायत दे सकते हैं. शिकायत करते समय बस का नंबर, रूट, समय और कंडक्टर का नाम या बैज नंबर याद रखना जरूरी है, ताकि जांच में आसानी हो सके. साथ ही जो टिकट कंडक्टर ने आपको दिया है, उसे भी संभाल कर रखें क्योंकि यह सबसे बड़ा सबूत होता है. 

यह भी पढ़ेंः गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

राज्य सरकार की शिकायत निवारण सेवा का करें इस्तेमाल

अगर हेल्पलाइन नंबर पर बात नहीं बनती है, तो आप राज्य सरकार की शिकायत निवारण व्यवस्था का भी सहारा ले सकते हैं. कई राज्यों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके या इससे जुड़ी वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके अलावा केंद्र सरकार का पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल भी एक जरिया है, जहां देश के किसी भी राज्य से जुड़ी सरकारी सेवा की शिकायत दर्ज की जाती है. कई राज्यों में परिवहन विभाग ने अपने मोबाइल ऐप या सोशल मीडिया हैंडल पर भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी है, जहां फोटो या वीडियो के साथ अपनी बात रख सकते हैं. 

शिकायत करते समय इन बातों का रखें ध्यान

शिकायत दर्ज कराते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी शिकायत पर जल्दी और सही कार्रवाई हो सके. सबसे पहले टिकट जरूर लें, क्योंकि बिना टिकट के ज्यादा किराया वसूलने का सबूत देना मुश्किल हो जाता है. शिकायत करते समय बस नंबर, यात्रा की तारीख, समय और रूट की पूरी जानकारी साथ रखें. अगर संभव हो तो कंडक्टर के साथ हुई बातचीत का वीडियो या फोटो भी बना लें, इससे शिकायत मजबूत होती है. यह भी ध्यान रखें कि कई बार शिकायत का जवाब आने में कुछ दिन लग सकते हैं, इसलिए शिकायत नंबर या रसीद जरूर संभाल कर रखें ताकि बाद में उसकी स्थिति पता की जा सके.  

यह भी पढ़ेंः Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget