एक्सप्लोरर

Upcoming Gordon Murray Car: जल्द लॉन्च हो सकती है गॉर्डन मुरे कन्वर्टेबल T33 स्पाइडर सुपरकार, कीमत इतनी की आ जाएंगी 28 टॉप मॉडल फॉर्च्यूनर

Gordon Murray Luxury Car: इसकी टॉप स्पीड 299 किमी/घंटे की देखने को मिल सकती है और इसका माइलेज 7 से 9 किलोमीटर प्रति लीटर का होगा. इसके अलावा इस कार में हाइब्रिड इंजन भी दिया जा सकता है.

Gordon Murray Convertible T33 Luxury Car: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी गॉर्डन मुरे (Gordon Murrey) जल्द ही अपनी अपनी कन्वर्टेबल T33 स्पाइडर सुपरकार के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च करेगी, जोकि इस लग्जरी कार का दूसरा मॉडल होगा. जिसके केवल 100 यूनिट्स की ही बिक्री की ही जाएगी. T33 कार को कंपनी ने पिछले साल ही पेश किया था. ये कार अपने शानदार परफॉरमेंस फीचर्स और लुक से लोगों आकर्षित करने में सक्षम है.

कैसा होगा गॉर्डन मुरे T33 स्पाइडर का लुक?

इस लग्जरी कार के डिजाइन की बात करें तो, इस कार की डिजाइन 1960 की दशक की गाड़ियों से प्रेरित है, जिसमें आकर्षक लुक देने वाला बोनट, स्वेप्टबैक आई-शेप्ड हेडलाइट्स, चौड़ा एयर डैम,  एंगुलर फ्रंट विंडस्क्रीन, दो दरवाजे, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और स्टाइलिश पहिए मिलते हैं. वहीं इसके बैक साइड की बात करें तो, पीछे की तरफ एक आकर्षक एक्टिव स्पॉइलर और सर्कुलर टेललाइट्स और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स दिया जा सकता है. इसका वजन लगभग 1108 किग्रा है.

दमदार इंजन के साथ आएगी ये कार

गॉर्डन T33 स्पाइडर लग्जरी कार में 3.9-L का V12 इंजन देखने को मिल सकता है, जो इसे 609hp की मैक्सिमम पावर देने में सक्षम होगा. साथ ही ट्रांसमिशन के लिए इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या पैडल-शिफ्ट गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है.

अगर इस कार के परफॉरमेंस की बात करें तो, इसकी टॉप स्पीड 299 किमी/घंटे की देखने को मिल सकती है और इसका माइलेज 7 से 9 किलोमीटर प्रति लीटर का होगा. इसके अलावा इस कार में हाइब्रिड इंजन भी दिया जा सकता है.

इन फीचर्स की होगी भरमार

गॉर्डन मुरे T33 स्पाइडर लग्जरी कार में ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ बकेट-स्टाइल सीट्स, सेंटर कंसोल, एक फ्लैट-बॉटम मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील वाला दो-सीट वाला केबिन, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्टेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, इसमें मल्टिपल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है.

संभावित कीमत

कंपनी की तरफ से फिलहाल इस लग्जरी कार की कीमत की कोई जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन अनुमान के मुताबिक, इस लग्जरी कार को लगभग 14 करोड़ रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Vehicles with New RDE Norms: कार खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, नए RDE नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट हो गईं ये गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget