एक्सप्लोरर

फरवरी में लॉन्च होने वाली हैं ये धमाकेदार कार, हैचबैक से लेकर एसयूवी तक ये हैं टॉप 3 कार

अगर आप इस साल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फरवरी महीने में मारुति की हैचबैक कार स्विफ्ट फेसलिफ्ट, टाटा की एसयूवी सफारी और रेनॉल्ट की सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी किगर लॉन्च होने वाली है. तीनों सेगमेंट की ये दमदार कार हैं आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी कार घर ला सकते हैं.

साल 2021 में ऑटोसेक्टर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से इस सेक्टर ने सबसे ज्यादा मंदी की मार झेली है जनवरी में कई दमदार कार लॉन्च हुई हैं अब फरवरी में भी शानदार कार लॉन्च होने वाली हैं, तो वहीं कुछ मॉडल्स से पर्दा उठेगा. फरवरी में लॉन्च होने वाली कार में मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट, रेनॉल्ट किगर, टाटा सफारी और होंडा एचआरवी जैसी कार शामिल हैं. आइये जानते हैं फरवरी 2021 में लॉन्च होने वाली कार कौन सी हैं.

1- मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट- फरवरी में मारुति की पॉपुलर हैचबैक कार स्विफ्ट का अपडेटेड मॉडल लॉन्च होगा. नई मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट 2021 में 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर का 12एन ड्यूलजैट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो कंपनी ने अपनी स्विफ्ट डिजायर में भी दिया है. नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट ज्यादा पावरफुल और ज्यादा माइलेज वाली कार होगी. नई कार में एक नया ड्यूल टोन कलर ऑरेन्ज के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ भी दिया जाएगा. नई स्विफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में थोड़े चेंज किया जाएगा. अपडेटेड मॉडल में नई अपहोल्स्ट्री,अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैश पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल,एलईडी डीआरएल के साथ ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रियर पार्किंग कैमरा और 15 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स एड किए जाएंगे.

2- रेनो किगर- रेनॉल्ट की अपकमिंग सब काम्पैक्ट एसयूवी किगर को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है. 28 जनवरी को इस कार से पर्दा उठेगा. हालांकि कंपनी की ओर से अभी कार की लॉन्चिंग डेट के बारे में खुलासा नहीं किया गया. किगर एसयूवी में 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं. कार का 1.0 लीटर इंजन 72 BHP की पावर और 96 NM का टॉर्क जनरेट कर सकता है. वहीं कार का टर्बोचार्ज्ड इंजन 99 BHP की पावर और 160 NM का टॉर्क जनरेट करेगा. इसमें शानदार फ्रंट बंपर, वाइड सेंट्रल एयर इनटेक, शार्क फिन एंटिना और रूफ माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है. लाइटिंग के लिए इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और C शेप की LED टेललैंप हो सकते हैं. कार के केबिन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं. जिसमें ब्लैक आउट बी पिलर्स, ORVM और 16 इंच के एलॉय व्हील जैसे फीचर्स शामिल हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और रियर एयर कंडीशनर वेंट जैसे फीचर्स हो सकते हैं. कार में कनेक्टिविटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट भी होगा. कार के फ्रंट और रियर साइड में एयरबैग्स हैं.

3- टाटा सफारी- टाटा मोटर्स अपनी नई टाटा सफारी को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी. जिसमें XE, XM, XT, XT +, XZ और XZ + शामिल हैं. इस कार में Kryotec 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 170PS की मैक्सिमम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 6-स्पीड MT या 6-स्पीड AT टॉर्क कन्वर्टर के साथ जोड़ा जा सकता है. अगर नई सफारी के एक्सटीरियर की बात करें तो LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, ट्विन एग्जॉस्ट, स्टेप्ड रूफ, रियर स्पॉइलर और 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ कंपनी ने नई कार में क्रोम ग्रिल, ज़ेनॉन HID प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे खास एक्सटीरियर फीचर्स भी शामिल किए हैं. इसके अलावा इंटीरियर में खास ऐश वुड-थीम वाला डैशबोर्ड, 8.8 इंच का फ्लोटिंग आइलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल म्यूजिक सिस्टम, एचवीएसी के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे आरामदायतक फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग सेटअप, आल 4 डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget