एक्सप्लोरर

Force Gurkha SUV 2021 पानी वाली सड़कों पर भी आसानी से चलेगी, 13.59 लाख रुपये है कीमत

Force Gurkha SUV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस ऑफ रोडर एसयूवी की डिलीवरी अगले महीने से दी जाएगी. इसकी खासियत ये है कि ये पानी में आधी डूबने के बाद भी आसानी से चलेगी.

लंबे इंतजार के बाद Force Gurkha SUV को लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 13.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. इस ऑफ रोड एसयूवी में कई ऐसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं. इसमें 2.6-लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. भारत में इसका Mahindra Thar SUV से मुकाबला होगा. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में.

ये है खासियत
2021 Force Gurkha SUV टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम से लैस है. ये फीचर कार के टायर्स के लिए है. इसकी मदद से अगर रास्ते में किसी तरह दिक्कत आती है तो ये ड्राइवर को अलर्ट कर देगी. इसकी खासियत ये है कि ये एसयूवी जलभराव की स्थिति में भी आसानी से चल सकेगी. इसमें 700 mm की वाटर वेडिंग कपैसिटी दी गई है, जिसकी मदद से ये पानी में आराम से चल सकेगी. 

शानदार है डिजाइन
नई फोर्स गुरखा में एसयूवी में राउंड शेप हेडलाइट्स हैं. इनके चारों तरफ एलईडी डीआरएल भी दिए गए हैं. साथ ही इसमें नए डिजाइन का फ्रंट मेन ग्रिल और बंपर भी देखने को मिलेगा. इसके अलावा कार के फ्रंट फेंडर्स पर लगाए गए टर्न इंडिकेटर्स, एक फंक्शनल रूफ कैरियर और एक लंबा स्नोर्कल दिया गया है.

साउंडप्रूफ है केबिन
2021 Force Gurkha SUV में साउंडप्रूफ केबिन दिया गया है, जिससे कार में बैठे लोगों को परेशानी नहीं होगी. इसमें मोल्डेड फ्लोर मैट दिया गया है, जिसके चलते कार के केबिन में NVH कम रखने में आसानी होगी. नॉइज, वाइब्रेशन और हार्शनेस (NVH) के कम होने से ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और भी बेहतर हो सकता है. 

दमदार है इंजन
2021 Force Gurkha SUV में मर्सिडीज वाला 2.6-लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 90 bhp की पॉवर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. नई गुरखा 4X4 पावरट्रेन के साथ आती है. इस एसयूवी में फ्रंट और रियर एक्सल पर मैनुअल डिफरेंशियल लॉक मौजूद हैं. 

Mahindra Thar से होगा मुकाबला 
2021 Force Gurkha का मुकाबला Mahindra Thar से होगा. महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल  गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी ऑप्शन मिलता है. इसके फ्रंट में डबल wishbone के साथ कोइल ओवर डम्पर और स्टेबिलाइजर बार सस्पेंशन दिया है जबकि इसके फ्रंट में सॉलिड रियल एक्सेल  सस्पेंशन और स्टेबिलाइजर बार दिया है, जिसकी मदद से थार खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती हैं. महिद्रा थार की एक्स-शो रूम कीमत 12.12 लाख रुपये से लेकर 14.17 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Tata Safari Gold Review: सफारी का लेटेस्ट एडिशन, जानें इसके फीचर्स और कीमत

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में सिडान यारिस कार का उत्पादन किया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget