एक्सप्लोरर

किसमें है आपका फायदा? FASTag को बार-बार रिचार्ज करने में या एनुअल पास लेने में

FASTag Toll Pass Fee For Expressway: भारत सरकार फास्टैग को लेकर नया नियम लाने पर विचार कर रही है. इसका फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो गाड़ी से ज्यादा ट्रैवल करते हैं या रोड ट्रिप पर अक्सर जाते हैं.

FASTag Toll Pass Fee: देश में फास्टैग को लेकर नया नियम लाया जा सकता है. भारत सरकार फास्टैग के लिए एनुअल टोल पास लाने पर विचार कर रही है, जिससे फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आपको सालभर के लिए एक बार में 3,000 रुपये जमा करने होंगे, जिससे किसी भी एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर जाने पर आपको उस एक साल तक कोई भी टोल नहीं देना पड़ेगा. ये नियम केवल निजी वाहनों के लिए लाया जा सकता है.

नए फास्टैग रूल से किसे होगा फायदा?

फास्टैग के इस नए नियम के आने से उन लोगों का फायदा हो सकता है जो ज्यादातर रोड ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं या जिन्हें अपने निजी वाहन से ट्रैवल करना काफी पसंद है. देखा जाए तो एक बार के टोल किराए में कम से कम 200 या आप किसी लंबी दूरी के सफर पर जाते हैं तो 700-800 रुपये भी टोल में कट जाते हैं. अक्सर यात्रा करने वालों के लिए टोल किराया काफी महंगा पड़ता है. वहीं अगर नया नियम लागू होता है तो केवल 3,000 रुपये के टोल पास से ये लोग किसी भी नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे से कई बार बिना रुके आ-जा सकते हैं.

इन लोगों के लिए घाटे का सौदा

फास्टैग का ये टोल पास उन लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होगा, जो अपने निजी वाहन से साल में केवल एक या दो बार ही सफर करते हैं. उनके लिए सालभर का ये तीन हजार रुपये का टोल पास महंगा पड़ सकता है. इसके लिए वे लोग अपने फास्टैग कार्ड में ही रिचार्ज करके टोल क्रॉस कर सकते हैं.

सरकार को होगा फायदा

फास्टैग के लिए इस नए रूल के आने से सरकार के लिए टोल कलेक्शन करना आसान हो जाएगा. साथ ही टोल प्लाजा पर लगने वाली लाइन भी कम हो जाएगी. एनुअल टोल पास के साथ ही सरकार लाइफटाइम या एक वाहन के लिए 15 साल के लिए टोल पास का प्रावधान भी आ सकता है, जिसे 30 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है. इस लाइफटाइम टोल पास को लेने के बाद उस वाहन के लिए टोल प्लाजा पर कभी भी टैक्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

यह भी पढ़ें

Range Rover खरीदने के लिए कितनी EMI भरनी होगी? जानिए लोन पर कार खरीदने का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget