एक्सप्लोरर

दिल्लीः फैंसी नंबरों वाली रजिस्ट्रेशन प्लेट पर लगी ऊंची बोली, ये नंबर प्लेट बिकी सबसे महंगी

जुलाई के महीने में दिल्ली सरकार ने इन ‘फैंसी’ रजिस्ट्रेशन नंबरों की ई-ऑक्शन के जरिए 33.8 लाख रुपये की कमाई की, जिसमें 0005, 0007 और 1111 जैसे नंबरों के लिए भी 3 लाख रुपये से ज्यादा की बोली लगी

नई दिल्लीः दुनियाभर में कई लोगों को महंगी गाड़ियों का शौक होता है. अपने इस शौक को पूरा करने के लिए ऐसे लोग आसानी से लाखों-करोड़ों रुपये की कीमत चुकाकर ऐसी गाड़ियों को खरीदते हैं. लेकिन महंगी गाड़ियां ही इकलौता शौक नहीं है, बल्कि कई लोग तो खास रजिस्ट्रेशन प्लेट (नंबर प्लेट) के लिए ही लाखों की कीमत अदा करने को तैयार रहते हैं. दिल्ली में भी एक ऐसा ही मामला आया है, जहां एक शख्स खास नंबर प्लेट के ऐसी कीमत चुकाई है, जिसमें आसानी से एक अच्छी कार ली जा सकती है.

0009 पर लगी सबसे ऊंची बोली

कोरोना वायरस के दौर में लॉकडाउन और आर्थिक मंदी ने भी कुछ लोगों को प्रभावित नहीं किया और अपने शौक को पूरा करने के लिए वो बड़ी रकम देने को भी तैयार हो गए. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने हाल ही में विशेष नंबरों वाली रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन नीलामी (ई-ऑक्शन) आयोजित की.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान 0009 रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली लगी. एक कार मालिक ने इसके लिए 7.1 लाख रुपये की बोली लगाई. खास बात ये है कि अलग-अलग सीरीज में इसी नंबर के लिए पिछले महीनों में भी 4.2 लाख और 3.1 लाख रुपये की बोली लगी थी.

4 महीनों में 66 लाख से ज्यादा की कमाई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के महीने में दिल्ली सरकार ने इन ‘फैंसी’ रजिस्ट्रेशन नंबरों की ई-ऑक्शन के जरिए 33.8 लाख रुपये की कमाई की, जिसमें 0005, 0007 और 1111 जैसे नंबरों के लिए भी 3 लाख रुपये से ज्यादा की बोली लगी.

वहीं इस नीलामी में दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा 50,000 रुपये में 0006 रजिस्ट्रेशन नंबर लिया गया. परिवहन विभाग ने अप्रैल से लेकर जुलाई तक ऐसे फैंसी नंबरों की नीलामी से 66.3 लाख रुपये जुटाए.

ये भी पढ़ें

टाटा नेक्सन कार को ले सकते हैं किराए पर, कंपनी ने इलेक्ट्रिक वेरिएंट के लिए शुरू किया प्लान

लग्जरी कारों की कड़ी में ऑडी की एक और कार, इतने में भारतीय कर सकते हैं Audi RS Q8 बुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget