एक्सप्लोरर

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक साइबर ट्रक, तोड़ा अनब्रेकेबल ग्लास

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक छह सीटों वाले इलेक्ट्रिक साइबर ट्रक को लॉन्च किया, जो जल्द ही सड़कों पर दिखाई देगा.

लॉस एंजिलिस: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक छह सीटों वाले इलेक्ट्रिक साइबर ट्रक को लॉन्च किया, जो जल्द ही सड़कों पर दिखाई देगा. जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'द स्पाई हू लव्ड मी' के 'लोटस एस्प्रीट एस 1' से प्रेरित इस 'साइबर ट्रक' की कीमत 39,900 डॉलर है. 250 माइल्स, 300 माइल्स और 500 माइल्स की रेंज में ट्रक के तीन वर्जन हैं.

मस्क ने ट्वीट में कहा, "टेसला का साइबर ट्रक (प्रेशराइज्ड एडिशन) मार्स का आधिकारिक ट्रक होगा. साइबर ट्रक का डिजाइन काफी हद तक 'द स्पाई हू लव्ड मी' से प्रेरित है."

मौत के ख़तरे के बावजूद मंगल पर जाना चाहते हैं एलन मस्क

रिसर्च फर्म आईएचएस मार्केट के अनुसार, अमेरिका में 40 सालों से फोर्ड एफ-150 टॉप-सेलिंग पिकअप ट्रक रहा है. इसके बाद सूची में जीएम के शेवरले सिल्वरैडो का स्थान है. अमेरिका में पिकअप ट्रक सेगमेंट वर्तमान में तेजी से बढ़ रहा है.

लॉस एंजिलस स्थित टेस्ला डिजाइन सेंटर में गुरुवार देर रात कार्यक्रम में मस्क ने फोर्ड (कंपनी) पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो दिखाया, जिसमें एफ-150 और 'साइबर ट्रक' के बीच एक 'रस्साकशी' को दिखाया गया.

न्यूयार्क से शंघाई जाने में लगेंगे केवल 30 मिनट, फॉल्कन रॉकेट से होगा मुमकिन

इस साल जून में टेस्ला के सीईओ ने कहा था कि ट्रक की कीमत 50 हजार डॉलर से कम की होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए मॉडल 3 की शुरुआती कीमत (वर्तमान में 39,400 डॉलर) और मॉडल एस सेडन की कीमत (वर्तमान में 79,990 डॉलर) रखी गई.

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक साइबर ट्रक, तोड़ा अनब्रेकेबल ग्लास

मस्क पहले साल की शुरुआत में इस ट्रक को लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने लॉन्चिंग को टालते हुए इस नवंबर में करने का फैसला लिया.

गलती से तोड़ा अनब्रेकेबल ग्लास

टेस्ला के साइबर ट्रक की लॉन्चिंग के दौरान एलन मस्क ने गलती से ट्रक में लगे अनब्रेकेबल ग्लास को तोड़ दिया. मस्क ने मुख्य डिजाइनर फ्रांज वॉन होल्जहॉसन से कहा कि एक बेस बॉल की साइज के ठोस धातु को फेंक कर 'मजबूत ग्लास' का प्रदर्शन करें, लेकिन स्टील की गेंद से ऐसा करने पर आश्चर्यजनक रूप से कांच टूट गया.

मस्क ने कहा, "हमने इसमें औजार फेंके, हम ने इसमें सबकुछ फेंका, यहां तक कि हमने इसमें किचन सिंक फेंका लेकिन यह नहीं टूटा. लेकिन पता नहीं क्यों यह अभी टूट गया, मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ." इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा, "हम इसे फिक्स कर देंगे."

दिलचस्प बात यह है कि टेस्ला के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम खत्म होने के 30 मिनट बाद यह वीडिया प्राइवेट कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget