एक्सप्लोरर

Electric Cars: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज और कीमत के बीच घमासान, Tata Curvv-Nexon या MG ZS में कौन बेहतर?

Tata Curvv EV vs Nexon EV vs MG ZS EV: बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के कई ऑप्शन आ गए हैं. अब इस लिस्ट में टाटा कर्व ईवी की भी एंट्री हो गई है. इस गाड़ी को नेक्सन और MG ZS कड़ी टक्कर दे सकती हैं.

Electric Cars in India: टाटा कर्व ईवी भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. ये कार अपनी राइवल कारों को कीमत के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है. टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार की सीधी टक्कर नेक्सन ईवी के साथ है. वहीं कर्व ईवी इस सेगमेंट में MG ZS की भी राइवल है.

लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय गाड़ी की रेंज और कीमत के बारे में जानना चाहते हैं. कर्व ईवी की लॉन्चिंग के बाद इसकी रेंज और कीमत का भी खुलासा हो गया है. तो चलिए जाानते हैं कि कर्व, नेक्सन और MG ZS इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों में कीमत और रेंज में क्या अंतर है.

इलेक्ट्रिक कारों की रेंज

टाटा कर्व ईवी दो बैटरी पैक के साथ आई है. इस कार में लगा 45 kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्जिंग में 502 किलोमीटर की रेंज देता है. वहीं कंपनी का दावा है कि इसका 55 kWh वाला बैटरी पैक 585 किलोमीटर की रेंज देगा. टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार से असल में 400-450 किलोमीटर की रेंज की उम्मीद की जा सकती है.

नेक्सन ईवी में 30 kWh का बैटरी पैक लगा है. इस बैटरी पैक के साथ ये कार सिंगल चार्जिंग में 325 किलोमीटर की रेंज देती है. वहीं इस कार में एक और पावरफुल 40.5 kWh का बैटरी पैक भी आता है, जिससे सिंगल चार्जिंग में 465 किलोमीटर की रेंज मिलती है. वहीं MG ZS ईवी में 50.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिससे सिंगल चार्जिंग में ये इलेक्ट्रिक कार 461 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत

टाटा कर्व के 45 kWh वाले बैटरी पैक की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होकर 19.29 लाख रुपये के बीच है. वहीं इस कार के 55 kWh वाले बैटरी पैक की कीमत 19.25 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है. नेक्सन ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 14.4 लाख रुपये से शुरू होकर 19.4 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा MG ZS ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 18.9 लाख रुपये से शुरू है और 25.4 लाख रुपये तक जाती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के फीचर्स

टाटा की दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों कर्व और नेक्सन के बीच काफी समानता है. दोनों ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों में 12.3-इंच की स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं. इसके साथ ही इन गाड़ियों में 360-डिग्री कैमरा का फीचर भी दिया गया है. कर्व ईवी में अलग तरह का शिफ्टर और एक फ्रंक लगा है, जो कि नेक्सन ईवी में नहीं है. वहीं ZS ईवी में 360-डिग्री कैमरा के साथ 10.1-इंच की स्क्रीन लगी है.

ये भी पढ़ें

Range Rover Santorini Black: सिंगर राहुल वैद्य ने खरीदी रेंज रोवर, लाखों नहीं करोड़ों में है कार की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget