एक्सप्लोरर

Electric Bullet: मात्र डेढ़ लाख रुपये में इलेक्ट्रिक बुलेट हो सकती है आपकी, मिलती है 150 km की रेंज, अन्य विकल्प भी हैं मौजूद

बाइक को इलेक्ट्रिक वर्जन में बनाने वाली कंपनी का नाम सिल्वरलाइन है. यह कंपनी अपनी वेबसाइट पर रॉयल एनफील्ड बुलेट को भी एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाकर बेच रही है. इसका नाम Love Plus रखा गया है.

Silverline Electric Bikes: देश में लोग लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं और इसमें में सबसे ज्यादा डिमांड दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की है. इसके लिए ओला, हीरो, ओकीनावा और ऐथर जैसे तमाम ब्रांड्स ने अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के कई मॉडल्स को बाजार में उतारा है. लेकिन फिर भी बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रॉयल एनफील्ड और स्पलेंडर जैसी बाइक के लिए अभी भी लोगों को इंतजार है. लेकिन भारत में हर प्रकार का जुगाड़ मौजूद है. यदि आप भी रॉयल एनफील्ड जैसी बाइक के इलेक्ट्रिक अवतार में खरीदना चाहते हैं तो बिहार की एक कंपनी आपके शौक को पूरा कर सकती है. यह कंपनी बाजार में उपलब्ध कुछ लोकप्रिय बाइक का इलेक्ट्रिक वर्जन में मोडिफाई करके अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन बेच रही है, जिन्हें आप खरीद सकते हैं. 

इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड बुलेट

बाइक को इलेक्ट्रिक वर्जन में बनाने वाली कंपनी का नाम सिल्वरलाइन है. यह कंपनी अपनी वेबसाइट पर रॉयल एनफील्ड बुलेट को भी एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाकर बेच रही है. इसका नाम Love Plus रखा गया है. इस बाइक में 72V/48AH के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. जिसे एक बार चार्ज करके 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस बाइक को आप मात्र 2 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. जबकि कंपनी ने इसकी कीमत 1,51,999 रुपये तय की है. 

हीरो पैशन प्रो इलेक्ट्रिक 

यह कंपनी हीरो पैशन प्रो को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में बेचती है, जिसका नाम अग्नि प्लस रखा गया है. इस बाइक में भी 72V/48AH का बैटरी पैक दिया गया है, जिससे इसकी रेंज 150 km तक मिलती है. इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है. इसे ₹2000 में बुक किया जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 1,25,999 रुपये रखी गई है.

अन्य कई बाइक भी हैं मौजूद

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर अन्य कई पॉपुलर बाइक को लिस्ट किया हुआ है, जिसमें यामाहा की R 15 समेत कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मौजूद हैं. कंपनी के पास सबसे कम कीमत में एक स्लो स्पीड मोपेड मौजूद है, जिसकी कीमत मात्र ₹56,000 है और इसकी रेंज 70 किलोमीटर प्रति चार्ज है.

यह भी पढ़ें :- कार लोन लेने से पहले दें ध्यान, ईएमआई नहीं चुकाने पर आपको होगी ये परेशनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget