एक्सप्लोरर

Car on Finance: कार लोन लेने से पहले दें ध्यान, ईएमआई नहीं चुकाने पर आपको होगी ये परेशनी

अगर आप भी ईएमआई पर कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं या खरीद लिया है और भविष्य में EMI नही चुका पाते हैं तो जान लें आपके साथ क्या हो सकता है.

What happens if Car Loan EMI is not paid: देश में इस समय वाहनों की खूब बिक्री हो रही है और इसका एक सबसे बड़ा कारण है वाहनों के लिए आसानी से लोन का मिल जाना. भारत में बिकने वाली कारों में अधिकतर संख्या लोन पर खरीदी जानें वाली कारों की होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोन पर कार खरीद लेने के बाद यदि कभी आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है और आप ईएमआई नहीं चुका पाते हैं तो ऐसे में आपके साथ क्या होगा? यदि नहीं! तो आज हम आपको बताने वाले हैं इसी के बारे में.

क्या है नियम?

अगर आप अपने कार के लिए लिए लोन के ईएमआई को समय से नहीं चुकाते हैं तो लोन देने वाली कंपनी आपको एक नोटिस भेजेगी, जिसमें आपको ईएमआई चुकाने के लिए रिमाइंडर दिया जाएगा. जिसके बाद यदि आप ईएमआई चुकाने लगते हैं तो आपसे कुछ एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाएगा, लेकिन यदि आप फिर भी लोन नहीं चुकाते हैं तो आपकी कार को वापस लिया जा सकता है और आपका क्रेडिट स्कोर भी कम हो जाएगा. यानि आपको अन्य कोई लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में समस्या हो सकती है. अब जानते हैं लोन न चुकाने पर कंपनी आपके साथ क्या करती है.  

EMI नहीं चुकाने पर होता है ऐसा? 

1. यदि आप पहली बार ईएमआई नहीं भरते हैं तो आपको लोन कंपनी एक नोटिस भेजेगी. 
 
2. यदि नोटिस मिलने के बाद भी आप ईएमआई नहीं देते हैं तो आपके घर कंपनी के वसूली एजेंट आ सकते हैं. 
 
3. फिर ईएमआई चुकाने के लिए प्रतिदिन आपको अलग-अलग नंबर से एसएमएस, नोटिस, फोन और ईमेल प्राप्त होगें. 

4. अगर आप फिर भी EMI नहीं चुका पाते हैं, तो आपकी कार कब्जे में ले ली जाएगी और उसकी नीलामी की जाएगी. 

5. यदि फिर भी लोन की रकम पूरी नहीं होती है तो आपका मामला दीवानी कोर्ट में जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- आखिर क्यों होते हैं टायर के ऊपर ऐसे रबड़ के बाल, मजबूत पकड़ या माइलेज से भी है कोई कनेक्शन? यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget