EICMA 2026: कौन-सी बाइक आ सकती है भारत? Himalayan 750 समेत इन बाइकों पर नजर
EICMA 2026: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 समेत कई धांसू बाइक्स का डेब्यू हो रहा है. जानिए भारत में आने वाली इन बेहतरीन बाइक्स की पूरी जानकारी.

EICMA 2026: ऑटोमोबाइल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल इटली में 3 से 8 नवंबर तक इंटरनेशनल मोटरसाइकिल और सहायक उपकरण प्रदर्शनी (EICMA 2026) लगने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शनी में कई बाइक्स अपना जलवा बिखरने जा रही हैं.
जिसमें से कुछ गाड़ियां भारत में बहुत जल्द लॉन्च भी होंगी. वहीं EICMA 2026 में सभी की नजरें रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 समेत कई पावरफुल मॉडल्स पर टिकी हैं. तो इस खबर में चलिए जानते हैं कि मोटर शो से कौन-सी गाड़ियां भारतीय सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही हैं.
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750
बता दें कि EICMA 2026 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 भी शामिल है. अभी हाल ही में कंपनी ने इंटरनेशनल डेब्यू से पहले ही इसकी कुछ झलकियां पेश की थी. हिमालयन 750 में क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. जबकि ऐसा माना जा रहा है कि भारत में इसकी एंट्री नवंबर महीने के अंत में मोटोवर्स इवेंट के दौरान हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Upcoming Electric Cars: नवंबर में आ रही हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ियां
BMW F 450 R और RR
जबकि इवेंट में BMW मोटराड की तरफ से नई F 450 प्लेटफॉर्म पर बनी 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन वाली दो बाइक्स भी शामिल हो रही हैं. इनमें F 450 R और F 450 RR शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि प्रीमियम और किफायती मिड-कैपेसिटी सेगमेंट में यह सीरीज इंडियन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है.
हीरो एक्सपल्स 421 और TVS अपाचे RR 450
EICMA 2026 में भारतीय दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प अपनी नई फ्लैगशिप एडवेंचर बाइक Xpulse 421 को पेश कर सकती है. जिसमें नया 421cc लिक्विड-कूल इंजन मिलेगा. वहीं टीवीएस भी अपनी पावरफुल पैरेलल-ट्विन स्पोर्टबाइक Apache RR 450 की झलक दिखा सकती है. जो भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय साबित हो सकती है.
होंडा रेबल सीरीज और नॉर्टन 450
बता दें कि होंडा अपनी लोकप्रिय क्रूजर सीरीज Rebel 300 और 500 के नए अपडेटेड वर्जन को भी इस इवेंट में पेश कर सकती है. जो की बहुत जल्द ही भारत में दस्तक देगी. वहीं इसके अलावा टीवीएस के ओनरशिप वाली नॉर्टन कंपनी भी एक नई 450cc रोडस्टर बाइक से पर्दा उठा सकती है. जिसकी टेस्टिंग लंबे समय से चल रही है. कुल मिलकर कहें तो EICMA 2026 में इन बाइक्स पर सभी की नजरें टिकेंगी.
यह भी पढ़ें: Car HUD Technology: क्या है HUD टेक्नोलॉजी, कार में यह कैसे काम करती है?






















