Upcoming Electric Cars: नवंबर में आ रही हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Upcoming Electric Cars: पेट्रोल-डीजल कारें छोड़िए नवंबर 2026 में आ रही हैं मर्सिडीज, डेन्जा और मिनी कूपर की शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां. जानिए फीचर्स, रेंज और लॉन्च डिटेल्स.

Upcoming Electric Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल अब पूरी तरह बदल चुका है और यहां अब मार्केट में आये दिन नई गाड़ियां लॉन्च होती रहती हैं. अगर आप लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं और पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से छुटकारा चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है.
क्योंकि इस महीने मर्सिडीज, टोयोटा और BYD जैसी बड़ी कंपनियां अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियां भारतीय बाजार में उतारने जा रही हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस नवंबर कौन-कौन सी नई गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं.
मर्सिडीज-बेंज उतारेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी
आपको बता दें कि मर्सिडीज 4 नवंबर को अपनी नई GLC EV बाजार में लॉन्च करेगी. इस गाड़ी में आपको बहुत ही पावरफुल बैटरी मिलती है जो एक बार फुल चार्ज होने पाए काफी लंबी दूरी तय करेगी. जबकि इसकी रफ्तार भी बहुत तेज है और यह बहुत कम समय में ही अपनी फुल स्पीड रफ़्तार पकड़ सकती है. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इस लग्जरी EV की कीमत 90 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Toyota Innova Hycross Facelift: उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च
BYD के शानदार इलेक्ट्रिक मॉडल्स
वहीं BYD का खास लग्जरी ब्रांड डेंजा 13 नवंबर को भारत में अपनी दो नई गाड़ियां लॉन्च कर सकता है. इनमें एक शानदार इलेक्ट्रिक कार और एक प्रीमियम एमपीवी गाड़ी शामिल है. इन गाड़ियों की बैटरी बहुत दमदार है और ये सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर सकती हैं. इनकी शुरुआती कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये तक हो सकती है.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट
जबकि इसके अलावा टोयोटा कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय गाड़ी इनोवा हाइक्रॉस का नया और अपडेटेड वर्जन भी 25 नवंबर को ला सकती है. इस नई गाड़ी के लुक में आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे जो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं. इसके अलावा इसका इंजन बहुत शानदार है जो कम पेट्रोल में ज्यादा माइलेज देता है. इस कार की कीमत लगभग 20 लाख से 35 लाख रुपये तक हो सकती है.
मिनी कूपर SE और BMW एडिशन
जानकारी दें दे कि 27 नवंबर को नई मिनी कूपर SE भारत में लॉन्च की जाएगी. इस छोटी और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार में बेहतरीन फीचर्स और बढ़िया रेंज मिलती है जो शहर में चलाने के लिए बहुत आसान है. इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू कंपनी भी अपनी गाड़ियों के कुछ खास और नए एडिशन बाजार में उतार सकती है. जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि लग्जरी कार प्रेमियों के लिए यह महीना बहुत ही शानदार होने वाला है.
यह भी पढ़ें: New EV Taxi: 4.5 लाख रुपये में खरीदें Electric Taxi, 320 KM चलेगी






















