एक्सप्लोरर

E-Tractor: जबरदस्त क्षमता के साथ आता है यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, ईंधन के खर्चे में होती है भारी बचत

यह मॉडल फिलहाल शुरुआती चरणों में है. लेकिन निकुंज के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 5.5 लाख रुपये हो सकती है. साथ ही सरकारी सब्सिडी के कारण इसकी कीमत और कम ही सकती है.

Marut E-Tract 3.0: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिस कारण यहां नियमित नए नए ईवी मॉडल लॉन्च होते जा रहे हैं. यही नहीं अब सामान्य वाहनों के साथ ही कृषि वाहनों को इलेक्ट्रिक रूप दिया जाने लगा है. जी हां! गुजरात के एक किसान ने अपनी मेहनत के दम पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बना डाला है. इसका नाम Marut E-Tract 3.0 रखा गया है. यह गुजरात में स्थित एक कंपनी पहला ईवी प्रोडक्ट है. इस बनाने में 4 वर्ष का समय खर्च हुआ है. मारुत ई-एग्रोटेक कंपनी के डायरेक्टर निकुंज किशोर कोराट ने इस ट्रैक्टर के बारे में बहुत सी बातों को बताया है. उन्होंने कहा कि 5 साल पहले उन्हें दिल्ली के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को देखकर इस ट्रैक्टर को बनाने का विचार आया और वे इसे 2018 से बनाने के प्रयास में लगे हुए थे. इस प्रोटोटाइप ई ट्रैक्टर में उन्होंने 11kW के बैट्री पैक इस्तेमाल किया है. उन्होंने में इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग किया है. 

भारतीय पुर्जों का हुआ है इस्तेमाल

इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को बनाने में 98 प्रतिशत  मेड-इन- इंडिया पार्ट्स का इस्तेमाल हुआ है. जबकि इसका कंट्रोलर अमेरिका की एक कंपनी का है. स्वदेशी पुर्जे उपयोग होने के कारण इसकी लागत काफी कम है. 

कैसी है परफॉर्मेंस?

Marut E-Tract में एक 11kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम तकनीक से लैस है. इसमें एक 3KW का इलेक्ट्रिक मोटर लगा है. इस बैटरी को 15 एम्पीयर के घर में इस्तेमाल होने वाले सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है. जिसके लिए बस 4 घंटे लगते हैं और यह ट्रैक्टर एक सिंगल चार्ज पर 6 से 8 घंटे तक काम कर सकता है.  

ईंधन की होगी भारी बचत

एक साधारण ट्रैक्टर एक घंटे काम करने के लिए 1.5 से 2 लीटर तक डीजल खर्च करता है. लेकिन इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में मात्र 10 यूनिट बिजली खर्च करके 8 घंटे तक काम लिया जा सकता है. यानि 8 घंटे के लिए इस चलाने का खर्च महज 80 रुपये (₹8/यूनिट बिजली) आएगा. जबकि डीजल ट्रैक्टर से इतने काम के लिए करीब 500-550 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इस लिहाज से यह ट्रैक्टर पर्यावरण, वन और जलवायु के लिए भी बहुत अनुकूल है.  

कैसी है परफॉर्मेंस?

Marut E-Tract में ट्राली और अन्य कृषी उपकरण को भी जोड़ा जा सकता है. यह ट्रैक्टर 1.5 टन का भार वहन करने में सक्षम है. 

कितनी होगी कीमत?

यह मॉडल फिलहाल शुरुआती चरणों में है. लेकिन निकुंज के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 5.5 लाख रुपये हो सकती है. साथ ही सरकारी सब्सिडी के कारण इसकी कीमत और कम ही सकती है. इसको 2023 के ऑटो एक्सपो में पेश करने की योजना है. साथ ही इसमें सोलर पैनल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इसकी बैटरी को चार्ज किया जा सके. इसकी बैटरी पर 3000 घंटे या 3 साल की वारंटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें :- सेगमेंट में फिर से बेस्ट सेलिंग रही हुंडई की यह कार, अन्य कारों की भी हुई जमकर बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटे ट्रैक्टरों में Fieldmarshal का बड़ा दांव, जानिए क्या है प्लान
छोटे ट्रैक्टरों में Fieldmarshal का बड़ा दांव, जानिए क्या है प्लान
JSW की पहली SUV पर बड़ा अपडेट, जानिए कब हो सकती है एंट्री
JSW की पहली SUV पर बड़ा अपडेट, जानिए कब हो सकती है एंट्री
सर्दी के मौसम में कार के टायर में कितनी होनी चाहिए हवा, जानें जरूरी बात
सर्दी के मौसम में कार के टायर में कितनी होनी चाहिए हवा, जानें जरूरी बात
Honda Elevate Facelift 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग
Honda Elevate Facelift 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget