एक्सप्लोरर

Two-wheeler sales में किसका रहा दबदबा? मई 2024 में हीरो, होंडा या टीवीएस किसने मारी बाजी?

Two-Wheeler Sales in May 2024: भारतीय बाजार में हो पहिया वाहनों को लेकर लोगों में काफी क्रेज रहता है. पिछले महीने 2024 में हीरो, होंडा, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड के मॉडल्स की खूब बिक्री हुई है.

Two-Wheeler Sales in India: भारतीय बाजार में टू-व्हीलर गाड़ियों की काफी डिमांड है. हर महीने लाखों की संख्या में इन गाड़ियों की बिक्री होती है. भारतीय बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनके मॉडल्स को लोग काफी पसंद करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि हीरो से लेकर होंडा तक और टीवीएस से लेकर रॉयल एनफील्ड तक मई 2024 में किस कंपनी ने कितने दो पहिया वाहनों की सेल की है.

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MoroCorp)

टू-व्हीलर की सेल में पिछले महीने मई में हीरो मोटोकॉर्प फिर एक बार पहले स्थान पर रही है. हालांकि कंपनी की गाड़ियों की सेल में अप्रैल के मुकाबले कटौती हुई है, इसके बावजूद मई 2024 की सेल में हीरो नंबर वन पर है. हीरो मोटोकॉर्प ने मई 2024 में 4,98,123 यूनिट्स की सेल की है. वहीं अप्रैल की तुलना में कंपनी की बिक्री में 2.95 फीसदी का घाटा हुआ है. पिछले साल मई 2023 की तुलना में हीरो की सेल बढ़ी है. कंपनी ने पिछले साल मई में 4,89,336 यूनिट्स की सेल की थी.

होंडा (Honda)

होंडा ने मई 2024 में 4,50,589 यूनिट्स की सेल की है, जो कि अप्रैल 2024 की तुलना में 6.33 फीसदी कम है. होंडा ने अप्रैल में 4,81,046 यूनिट्स की सेल की थी. वहीं पिछले साल मई 2023 की तुलना में होंडा के टू-व्हीलर की बिक्री में 44.81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. मई 2023 में कंपनी ने केवल 3,11,144 यूनिट्स की सेल की थी.

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company)

टीवीएस मोटर कंपनी ने अप्रैल 2024 में 3,01,449 यूनिट्स की सेल की थी. वहीं मई 2024 में कंपनी की सेल 19.28 फीसदी का इजाफा हुआ है. कंपनी ने मई महीने में 3,59,590 यूनिट्स की सेल की है. कंपनी ने पिछले साल के मई महीने के मुकाबले इस साल 42.30 फीसदी की बढ़त हासिल की है. मई 2023 में टीवीएस ने 2,52,690 टू-व्हीलर्स की सेल की थी.

बजाज ऑटो (Bajaj Auto)

मई 2023 के मुकाबले बजाज ऑटो की सेल में मई 2024 में 3.32 फीसदी की कमी आई है. बजाज ने मई 2023 में 1,94,811 यूनिट्स की सेल की थी. वहीं कंपनी ने मई 2024 में 1,88,340 यूनिट्स की सेल की है. कंपनी की सेल का परफॉर्मेंस अप्रैल से ज्यादा मई में बेहतर था. अप्रैल 2024 में बजाज ने 2,16,950 यूनिट्स की सेल की थी.

सुजुकी (Suzuki)

सुजुकी के टू-व्हीलर्स की सेल में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. कंपनी ने अप्रैल 2024 में 88,067 यूनिट्स की सेल की थी. वहीं मई 2024 में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 26.62 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. मई 2024 में सुजुकी के 1,11,512 यूनिट्स की सेल हुई है.

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield)

टू-व्हीलर की सेल में मई महीने में रॉयल एलफील्ड छठें नंबर पर रही. कंपनी ने मई 2024 में 63,531 यूनिट्स की सेल की है, जो कि मई 2023 की सेल की तुलना में 10.26 फीसदी कम है. पिछले साल कंपनी ने मई महीने में 70,795 यूनिट्स की सेल की थी. वहीं अप्रैल 2024 की तुलना में भी कंपनी की सेल पर असर पड़ा है. अप्रैल 2024 में रॉयल एनफील्ड ने 75,038 यूनिट्स की सेल की थी.

ये भी पढ़ें

देखिए टाटा अल्ट्रोज रेसर, हुंडई i20 N लाइन और मारुति फ्रोंक्स का कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Creta और Seltos का जलवा बरकरार, बिक्री में Grand Vitara और Hyryder को छोड़ा पीछे, देखें सेल्स रिपोर्ट
Creta और Seltos का जलवा बरकरार, बिक्री में Grand Vitara और Hyryder को छोड़ा पीछे
Tata Sierra EV: क्या रेंज में सबको पीछे छोड़ेगी Sierra EV? लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल
Tata Sierra EV: क्या रेंज में सबको पीछे छोड़ेगी Sierra EV? लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
अब हर किसी के बजट में Tesla! Elon Musk लाने वाले हैं सबसे किफायती SUV, जानें कब तक होगी एंट्री
अब हर किसी के बजट में Tesla! Elon Musk लाने वाले हैं सबसे किफायती SUV, जानें कब तक होगी एंट्री

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई
'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget