एक्सप्लोरर

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत 

अगर आप भी मारुति की नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है, दरअसल कंपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. जिसमें 62,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी अपने एरिना लाइनअप की कारों के लिए सितंबर माह में आकर्षक छूट और लाभ की पेशकश कर रही है. ग्राहक ऑल्टो K10, ऑल्टो 800, एस-प्रेसो, वैगन आर, डिज़ायर, स्विफ्ट और सेलेरियो के पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडलों पर एक्सचेंज बोनस, नकद छूट और कॉर्पोरेट लाभ का लाभ उठा सकते हैं.

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो 

इस महीने मारुति सुजुकी एस-प्रेसो के सभी वेरिएंट पर कुल 62,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. यह डिस्काउंट इस कार के मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल और सीएनजी से चलने वेरिएंट्स के लिए है. जबकि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस वेरिएंट पर 37,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. एस प्रेसो में एक फ्यूल एफिशिएंट 1.0-लीटर इंजन मिलता है, जिसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है. यह पेट्रोल पर 67hp और सीएनजी पर 58hp का पॉवर जेनरेट करता है.

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत 

मारुति सुजुकी सेलेरियो

सितंबर 2023 के लिए मारुति सुजुकी, सेलेरियो के पेट्रोल-मैनुअल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर 62,000 रुपये तक की छूट दे रही है. इसका 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ 67hp की पॉवर जेनरेट करता है. हालाँकि, AMT वेरिएंट्स पर 47,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत 

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

मारुति के ऑल्टो K10 में 67hp/89Nm आऊटपुट जेनरेट करने वाला एक 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, K10C पेट्रोल इंजन मिलता है. इस महीने ऑल्टो K10 के सभी मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट पर 58,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वेरिएंट पर 33,000 रुपये की छूट मिल रही है. वहीं सीएनजी वेरिएंट पर 53,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत  

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

इस महीने स्विफ्ट के पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट पर कुल 57,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि, LXi मैनुअल और पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 52,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जबकि इसके सीएनजी वर्जन पर 22,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसका 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन 90hp पॉवर जेनरेट करता है, और यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है.

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत  

मारुति सुजुकी वैगन आर

मारुति सुजुकी वैगन आर में 68hp आऊटपुट वाला एक 1.0-लीटर और 83hp आउटपुट वाले एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. दोनों के सभी मैनुअल वेरिएंट पर 52,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जबकि इसके एएमटी मॉडल पर 27,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. सीएनजी से चलने वाले वीएक्सआई और एलएक्सआई वेरिएंट भी 52,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत  

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800

कंपनी अब यह कार बनाना बंद कर चुकी है, लेकिन इसकी अनसोल्ड यूनिट्स पर इन्वेंट्री के आधार पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें एक 800cc का इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है.

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत 

मारुति सुजुकी डिजायर

मारुति डिजायर में स्विफ्ट के समान 90hp पॉवर वाला 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के विकल्प में उपलब्ध है. इस महीने डिजायर के एएमटी और एमटी दोनों वेरिएंट पर 17,000 रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Discounts on Maruti Cars: मारुति दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 62,000 रुपये तक की बचत 

यह भी पढ़ें :- बस 56 हजार रुपए देकर घर ला सकते हैं नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, देखिए क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग की झंझट से पाना चाहते हैं छुटकारा? ऐसे बढ़ा सकते हैं EV की रेंज
चार्जिंग की झंझट से पाना चाहते हैं छुटकारा? ऐसे बढ़ा सकते हैं EV की रेंज
7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget