एक्सप्लोरर

होली सेलिब्रेशन में दिल्ली के लोग भूल गए सारे नियम-कानून, ट्रैफिक पुलिस ने काटा हजारों वाहनों का चालान

Traffic Rules Violation In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में होली के दिन ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए. नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान भी काटा गया.

Delhi Traffic Police Cut Challan: ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी होता है. ये नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बने हैं. चाहे कोई भी त्योहार हो, ट्रैफिक नियमों का मानना चाहिए. लेकिन दिल्ली में होली के त्योहार पर हजारों लोगों ने ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं किए, जिसके चलते पुलिस ने सात हजार से ज्यादा वाहनों का चालान काटा. पिछले साल 2024 में होली के दिन कटे चालानों की संख्या में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 2024 में 3,589 वाहनों का चालान कटा था. इस साल ये संख्या 7,230 पहुंच गई.

होली पर दिल्ली वालों ने तोड़े ट्रैफिक रूल्स

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, होली के दिन ड्रिंक एंड ड्राइव के 1,213 मामले सामने आए. वहीं 2024 में ये संख्या 824 थी. बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों की संख्या में भी पिछले साल की तुलना में 56 फीसदी का इजाफा हुआ है. 2024 में 1,524 बाइक राइडर्स को बिना हेलमेट के पकड़ा गया था. वहीं 2025 में ये आंकड़ा 2,376 पहुंच गया.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पुख्ता इंतजाम

देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा के लिए होली के दिन ट्रैफिक नियमों का पालन सख्ती से करवाया गया. इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 84 स्पेशल टीम तैनात कीं, जिन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की टेस्टिंग के लिए एल्कोमीटर भी दिए गए. इसके साथ ही 40 जॉइंट चेकिंग टीम बनाई गई, जो कि राजधानी में ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर इस बात की भी निगरानी रख रही थीं कि सभी नियमों का पालन ठीक से हो रहा है या नहीं.

दिल्ली की कई मुख्य जगहों पर इन टीमों को तैनात किया गया था, जो कि होली के दिन सुबह 8 बजे से आधी रात तक चेकिंग कर रही थीं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि होली सेलिब्रेशन पर हमारी नजर थी. हमने होली के दिन ड्रिंक एंड ड्राइव की टेस्टिंग की, ट्रिपल राइडिंग पर भी ध्यान दिया और टू-व्हीलर पर स्टंट दिखाने वालों का भी चालान काटा गया.

यह भी पढ़ें

6000 रुपये सस्ता हो गया ये स्कूटर, लोगों के लिए कंपनी ने बदल दिया इस टू-व्हीलर का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget