Defender खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए, जिससे हर महीने की EMI भरी जा सके?
Land Rover Defender EMI Calculator: डिफेंडर एक ऑफ-रोड एसयूवी है. इस कार की कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इस ऑफ-रोड कार को खरीदने के लिए हर महीने की कमाई कितनी होनी चाहिए, यहां जानिए.

Defender on EMI: लैंड रोवर डिफेंडर एक लग्जरी कार है. इस ऑफ-रोड कार की एक्स-शोरूम प्राइस 1.04 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.79 करोड़ रुपये तक जाती है. लैंड रोवर की इस कार को एक बार में पूरा पेमेंट करके खरीदना मुश्किल है. इसके लिए लोन पर इस लग्जरी कार को खरीदा जा सकता है.
Defender खरीदने के लिए कितनी सैलरी?
डिफेंडर के सबसे सस्ते मॉडल 110 X डायनामिक HSE पेट्रोल की ऑन-रोड कीमत 1.20 करोड़ रुपये है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको 96.13 लाख रुपये का लोन मिल सकता है. इस लोन पर बैंक एक निश्चित ब्याज लाएगी, जिसके मुताबिक ही हर महीने आपको एक तय अमाउंट EMI के रूप में जमा करनी होगी.
- अगर आपकी सैलरी 2.5 लाख रुपये से तीन लाख रुपये के बीच है और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाती है तो आप सात साल के लोन पर ये कार खरीद सकते हैं. इस हिसाब से आपको हर महीने 1.55 लाख रुपये की किस्त बैंक में जमा करनी होगी.
- अगर आप इस कार को खरीदने के लिए छह साल के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपकी मंथली सैलरी 3 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये के बीच में होना जरूरी है. इससे 9 फीसदी की ब्याज से हर महीने 1.73 लाख रुपये की किस्त बैंक में जमा करनी होगी.
- अगर आपकी मंथली इनकम 3 से 4 लाख रुपये है या इससे ज्यादा है तब आप इस कार को खरीदने के लिए पांच साल के लोन ले सकते हैं, जिससे 9 फीसदी की ब्याज से हर महीने दो लाख रुपये की किस्त जमा करनी होगी.
डिफेंडर खरीदने के लिए लोन लेने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है. बैंकों की अलग-अलग पॉलिसी होने पर EMI के इन आंकड़ों में अंतर देखने को मिल सकता है. लोन पर ये कार खरीदने के लिए आपकी मंथली इनकम का करीब तीन लाख रुपये होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें
Maruti Wagon R हो गई पहले से भी ज्यादा सेफ, अब मिलेंगे 6 Airbags, क्या है इस कार की कीमत?




















