एक्सप्लोरर

Mercedes से लेकर Range Rover तक, इन कारों में सैर करेगी रणवीर-दीपिका की नन्ही परी

Ranveer-Deepika Car Collection: रणवीर-दीपिका के गैराज में खड़ी लग्जरी गाड़ियां इस बात की गवाही देती हैं कि उनकी बेटी किसी साधारण गाड़ी में नहीं बल्कि बेहतरीन और प्रीमियम गाड़ियों में सफर करेगी.

Ranveer-Deepika Car Collection: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में इस समय खुशियों का माहौल है. दोनों को हाल ही में एक नन्हीं परी का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है. दीपिका और रणवीर की बेटी का जन्म उनके चाहने वालों के लिए भी बड़ी खुशी की खबर है, क्योंकि इस पल का इंतजार उनके फैन्स लंबे समय से कर रहे थे.

हर माता-पिता की तरह दीपिका और रणवीर भी चाहते होंगे कि उनकी बेटी के पांव कभी जमीन पर न पड़ें, और उसे वो हर सुख-सुविधा दी जाए जो दुनिया में मौजूद है.

रणवीर और दीपिका के गैराज में खड़ी उनकी लग्जरी गाड़ियां इस बात की गवाही देती हैं कि उनकी बेटी किसी साधारण गाड़ी में नहीं बल्कि सबसे बेहतरीन और प्रीमियम गाड़ियों में सफर करेगी. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियाँ हैं दीपिका और रणवीर के गैराज में.

मर्सिडीज बेंज मायबाक GLS

दीपिका और रणवीर के पास मर्सिडीज की यह शानदार SUV मौजूद है. मर्सिडीज मायबाक GLS एक बेहद लग्जरी और आरामदायक SUV मानी जाती है. भारत में इस SUV की कीमत लगभग 2 करोड़ 96 लाख रुपये है. यह कार न केवल अपनी शान-ओ-शौकत के लिए जानी जाती है बल्कि इसके हाई-टेक फीचर्स भी इसे एक खास मुकाम पर रखते हैं.

ऑडी A8 L

ऑडी A8 एक लग्जरी सेडान कार है, जिसे खासतौर पर इसके लंबे व्हीलबेस और आरामदायक राइड के लिए पहचाना जाता है. भारत में ऑडी A8 L की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. इस कार में बैठना किसी शाही अनुभव से कम नहीं होता और यह रणवीर की बेटी के लिए एक शानदार सवारी साबित होगी.

रेंज रोवर वोग

रेंज रोवर वोग एक पावरफुल और लग्जरी SUV है, जिसे दुनिया की बेहतरीन SUVs में से एक माना जाता है. यह SUV ना सिर्फ अपने लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है, बल्कि इसके सेफ्टी फीचर्स और जबरदस्त ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए भी इसे काफी पसंद किया जाता है. भारत में इस कार की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है. 

लैंबॉर्गिनी उरुस

लैंबॉर्गिनी उरुस एक और शानदार और पावरफुल SUV है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है. यह दुनिया की सबसे तेज और शक्तिशाली SUVs में से एक है. लैंबॉर्गिनी उरुस न केवल अपनी रफ्तार के लिए मशहूर है, बल्कि इसके कैबिन में दी गई आरामदायक सीटें और जबरदस्त लग्जरी फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं. 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी के लिए जिन गाड़ियों को चुना है, वो ना सिर्फ लग्जरी का प्रतीक हैं बल्कि यह उनके प्यार और देखभाल की भी एक झलक दिखाते हैं. इन गाड़ियों में सफर करने वाली बच्ची के लिए हर सफर एक खास अनुभव होगा, जहां उसे हर तरह का आराम और सुविधा मिलेगी. इस तरह दीपिका और रणवीर की बेटी का भविष्य निश्चित रूप से बेहद सुखद और शानदार होने वाला है.

यह भी पढ़ें:-

आते ही धूम मचा देगी 3 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 1200 km 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hybrid और EV का डबल धमाका, अगले 15 दिन में आएंगी ये 3 नई कारें
Hybrid और EV का डबल धमाका, अगले 15 दिन में आएंगी ये 3 नई कारें
कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक
683 KM रेंज वाली ये EV मिल रही 2.50 लाख रुपये सस्ती, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये फीचर भी
683 KM रेंज वाली ये EV मिल रही 2.50 लाख रुपये सस्ती, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये फीचर भी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget