एक्सप्लोरर

आते ही धूम मचा देगी 3 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 1200 km

Xiaoma Electric Car: इस इलेक्ट्रिक कार को चीन के शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया था. चीन में यह कार पहले ही लॉन्च की जा चुकी है, जिसके बाद अब इस कार के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है.

New Electric Car : चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच एक नई छोटी इलेक्ट्रिक कार की खूब चर्चा हो रही है. यह कार है बेस्ट्यून ब्रांड की शाओमा (Xiaoma), जो पिछले साल लॉन्च की गई थी. इस कार की खास बात यह है कि यह सिंगल चार्ज पर 1200 km तक चल सकती है और इसकी कीमत 30,000 से 50,000 युआन (करीब 3.47 लाख से 5.78 लाख रुपए) के बीच है.

बेस्ट्यून शाओमा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बेस्ट्यून शाओमा को अप्रैल 2023 में शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया था. इसके हार्डटॉप और कन्वर्टिबल दोनों वेरिएंट्स प्रस्तुत किए गए थे. इस कार में 7-इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, और डैशबोर्ड पर बेहतरीन डुअल-टोन थीम दी गई है. यह कार एयरोडायनामिक व्हील्स का उपयोग करती है, जो रेंज को बढ़ाने में सहायक होते हैं.

आते ही धूम मचा देगी 3 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 1200 km

फीचर्स और प्लेटफॉर्म 

बेस्ट्यून शाओमा FME प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो ईवी और रेंज एक्सटेंडर के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. इससे पहले, NAT नाम की राइड-हेलिंग ईवी को भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था. FME प्लेटफॉर्म में A1 और A2 नामक दो सब-प्लेटफॉर्म हैं. A1 सब-प्लेटफॉर्म उन कारों के लिए है जिनका व्हीलबेस 2700-2850 mm है, जबकि A2 का उपयोग 2700-3000 mm व्हीलबेस वाली कारों के लिए किया जाता है. इस प्लेटफॉर्म का 800 V आर्किटेक्चर रेंज को बढ़ाने में मदद करता है.

पावर और सेफ्टी

शाओमा को पावर देने के लिए 20kW की इलेक्ट्रिक मोटर है, जो रियर शाफ्ट पर स्थित है. इसमें उपयोग की गई बैटरी एक लिथियम-आयरन फॉस्फेट (LFP) यूनिट है, जिसे गोशन और REPT के जरिए सप्लाई किया जाता है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, बेस्ट्यून शाओमा में ड्राइवर साइड एयरबैग दिया गया है. यह कार 3-डोर के साथ आती है और इसके आकार की बात करें तो इसकी लंबाई 3000mm, चौड़ाई 1510mm और ऊंचाई 1630mm है. इसका व्हीलबेस 1953mm है.

भारतीय बाजार में कब होगी लॉन्च? 

बेस्ट्यून शाओमा को भारतीय बाजार में भी लाने की उम्मीद है, जहां इसका मुकाबला टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV से होगा. चीन में माइक्रो इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी ज्यादा है, और बेस्ट्यून शाओमा इस सेगमेंट में अपनी खास जगह बना सकती है. इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग का भारतीय जंता को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह एक किफायती मूल्य पर लंबी रेंज की पेशकश है.

ये भी पढ़ें:- 

यूं ही नहीं PM और राष्ट्रपति की कार है इतनी सेफ, बुलेटप्रूफ बनाने के लिए होते हैं ये जतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget