एक्सप्लोरर

सिर्फ इतनी कीमत में मिल जाएगा Citroen Basalt का टॉप मॉडल, सभी वैरिएंट्स का प्राइस आया सामने

Citroen Basalt SUV: इसे देश की सबसे सस्ती कूप एसयूवी बताया जा रहा है, जिसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कर्व से होगा. आइए इस कार के सभी वैरिएंट्स की कीमत के बारे में जान लेते हैं.

Citroen Basalt SUV Price: सिट्रोन इंडिया ने अपनी पहली बेसाल्ट कूप SUV की कीमत का खुलासा कर दिया है. कार की एक्स शोरूम कीमतें 7 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होकर 13 लाख 62 हजार रुपये तक जाती हैं. इस कार की डिलीवरी की बात की जाए तो ये सितंबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी. इसे देश की सबसे सस्ती कूप एसयूवी बताया जा रहा है, जिसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कर्व से होगा. आइए इस कार के सभी वैरिएंट्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.

सिट्रोन बेसाल्ट के 1.2 NA YOU वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 99 हजार रुपये है तो 1.2 NA प्लस की कीमत 9 लाख 99 हजार रुपये है. इसके अलावा 1.2 टर्बो प्लस वैरिएंट की कीमत 11 लाख 49 हजार रुपये तो वहीं 1.2 टर्बो एट प्लस की कीमत 12 लाख 79 हजार रुपये है. इसी के साथ ही 1.2 टर्बो मैक्स वैरिएंट आपको 12 लाख 28 हजार रुपये में और 1.2 टर्बो एट मैक्स 13 लाख 62 हजार रुपये में मिलेगा. 

सिट्रोन बेसाल्ट का डिजाइन और फीचर्स

सिट्रोन बेसाल्ट, सी3 एयरक्रॉस पर बेस्ड कार है. इस कार का डिजाइन और लुक ही इसकी पहचान है. इस गाड़ी में लगी 2-पार्ट ग्रिल इसके डिजाइन को स्ट्राइकिंग लुक दे रही है. इस कार में नए एलईडी प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया गया है. इस नई एसयूवी में 16-इंच के अलॉय व्हील्स भी लगे हैं.

सिट्रोन बेसाल्ट में 1.2-लीटर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा मिलने वाला है. इस इंजन से 82 bhp की पावर मिलेगी. इस इंजन के साथ में 5-स्पीड गियर बॉक्स को लगाया गया है. वहीं इसके टॉप-एंड मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो यूनिट इंजन लगा मिलेगा, जिससो 110 bhp की पावर जेनरेट होगी. इस इंजन के साथ में 6-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर को जोड़ा गया है.

नई एसयूवी के इंटीरियर को भी सी3 एयरक्रॉस की तरह रखा गया है, जो कि सिट्रोन की पूरी रेंज में ही दिखने को मिलता है. इस कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ प्रीमियम सेंटर कंसोल दिया गया है. इस कार में फ्रंट आर्मरेस्ट और एक बड़ी टचस्क्रीन भी दी गई है. इसके साथ ही कार में नए रियर हेडरेस्ट भी दिए जा रहे हैं.

सिट्रोन की इस नई एसयूवी में 10.25-इंच की टचस्क्रीन और 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले लगा मिलने वाला है. इसके साथ ही वायरलेस चार्जिंग, रियर कैमरा और 6 एयरबैग्स का फीचर भी इस नई एसयूवी में शामिल है. इस कार में 470 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है.  सिट्रोन की इस गाड़ी में कूल्ड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर शामिल नहीं किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-

इन 85 हजार कारों पर मंडरा रहा खतरा, कभी भी लग सकती है आग, कंपनी ने किया रिकॉल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget