एक्सप्लोरर

Ventilated Seats: चिलचिलाती धूप में काम आएगा कार का ये खास फीचर, लंबा सफर भी हो जाएगा आसान

इस फीचर्स से लैस कार 15 लाख रुपये के बजट में मिल जाएगी. Skoda Kushaq, Tata Nexon, Kia Sonet, Maruti Suzuki XL6, Hyundai Verna और Skoda Slavia जैसी कारों में यह फीचर मिल जाता है.

Cars With Ventilated Seats: चिलचिलाती धूप में कार ड्राइविंग करना काफी मुश्किल भरा होता है. ऐसे में AC कार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. लेकिन अगर कार में लगी सीटों में वेंट्स लगे हों तो मुश्किल सफर भी आसान हो जाता है. आजकल मार्केट में ऐसी बहुत सी कारें आती हैं जिनमें कार सीट्स के अंदर भी AC दिया जा रहा है. यकीन मानिये यह फीचर बहुत कमाल का है. इस आर्टिकल में हम आगे इसी के बारे में पढ़ेंगे.

गर्मियों में कार में AC लगे होने की वजह से हमारा शरीर तो ठंडा रहता है लेकिन, सीट्स में पीछे की तरफ काफी गर्मी रहती जिससे पसीना भी आता है साथ ही कपड़े भी खराब हो जाते हैं. इसी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ऑटोमोबाइल कम्पनियां कारों में वेंटीलेटेड सीट्स देने लगी हैं. वेंटीलेटेड सीट्स से लंबा सफर भी आसान हो जाता है. अगर आप भी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस फीचर से लैस कार ले सकते हैं.

ऐसे काम करता है ये फीचर 

तो चलिए बताते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है. दरअसल वेंटिलेटेड सीटों में छेद वाले कवर लगे होते हैं. इसमें इलेक्ट्रिक मोटर पंखे की मदद से बैकरेस्ट और सीट में बने छेदों से हवा बाहर आती है. यहां पर बता दें कि सामान्य तौर पर कारों में ये पंखे कार की ठंडी हवा को खींचते हैं. इसलिए जरूरी है कि कारों में AC चालू रहे, अन्यथा सीट से गर्म हवा निकलेगी.
हालांकि, कुछ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस कारों में सीट के लिए अलग से AC दिया जाता है. जिससे कार का AC नहीं भी चालू होगा तब भी सीटों से ठंडी हवा निकलेगी. सीट वाली AC को कंट्रोल करने के लिए डैशबोर्ड पर एक बटन होता है.

इन सस्ती कारों में भी मिलती हैं वेंटीलेटेड सीट्स

गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड सीटें एक बेहतर फीचर है. लेकिन यह फीचर महंगी लग्जरी कारों में ही देखने को मिलता है. हालांकि आजकल मार्केट में मौजूद कुछ किफायती कारों में भी आपको वेंटीलेटेड सीट्स मिल जाती हैं. अगर आप भी इस फीचर्स से लैस कार लेने की सोंच रहे हैं और बजट 15 लाख रुपये के अंदर है तो Skoda Kushaq, Tata Nexon, Kia Sonet, Maruti Suzuki XL6, Hyundai Verna और Skoda Slavia जैसी कारों में यह फीचर मिल जाता है. इसके साथ ही आपको आफ्टर मार्केट का भी विकल्प मिल जाता है जहां से इसे लगवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी कारें, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 लाख के बजट में आ रही Sierra-Creta को टक्कर देने वाली ये SUV, जानें खासियत
15 लाख के बजट में आ रही Sierra-Creta को टक्कर देने वाली ये SUV, जानें खासियत
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
526 KM रेंज वाली Syros या 449 KM वाली Windsor, कौन-सी EV खरीदेंगे आप?
526 KM रेंज वाली Syros या 449 KM वाली Windsor, कौन-सी EV खरीदेंगे आप?
अब कैब के किराए में आसमान से सफर करेंगे आप! आ रही Air Taxi
अब कैब के किराए में आसमान से सफर करेंगे आप! आ रही Air Taxi

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget