एक्सप्लोरर

Tiago EV Review: टाटा टियागो ईवी का फर्स्ट लुक रिव्यू, जानिए क्या है खासियत

टियागो ईवी के लिए कोई कंपीटीशन नहीं हैं और इसकी रेंज भी काफी प्रभावशाली है. इसका मतलब है कि शहरों के लिए ईवी के रूप में यह एक बहुत अच्छा विकल्प है.

Tiago EV First Look Review: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. यदि आप इस कार के विस्तृत जानकारी पाना चाहते हैं, तो यहां देखिए इस कार का फर्स्ट लुक रिव्यू. 

टियागो ईवी का लुक बहुत ही आकर्षक और अधिक प्रीमियम लगता है, जिसमें ईवी के लिए एक स्पेशल नीले रंग के हाइलाइट्स दिए गए हैं. इसमें अलग डिजाइन के व्हील्स के साथ एक ट्वीक्ड बम्पर और एक ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल मिलता है. इसके पांच कलर ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन इसका ब्लू कलर खासतौर से ज्यादा अच्छा लगता है.


Tiago EV Review: टाटा टियागो ईवी का फर्स्ट लुक रिव्यू, जानिए क्या है खासियत

इस न्यू कार के इंटीरियर की क्वालिटी में सुधार देखने को मिलता है, जो कि स्टैंडर्ड पेट्रोल टियागो की तुलना में अधिक प्रीमियम है. इस ईवी में स्पेशल ब्लू एक्सेंट दिए गए हैं. इसमें समान आकार का टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट, एक अलग रोटरी गियर सेलेक्टर, 8-स्पीकर हरमन ऑडियो सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और हेडलैम्प्स के साथ ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं.


Tiago EV Review: टाटा टियागो ईवी का फर्स्ट लुक रिव्यू, जानिए क्या है खासियत

टियागो ईवी में ICE मॉडल के समान ही स्पेस मिलता है. केबिन को काफी प्रीमियम बनाया गया है. साथ ही स्पेयर व्हील न होने की कारण बूट स्पेस भी काफी बड़ा लगता है और यह इसमें बैटरी पैक को जगह देने के लिए स्पेस बनाता है.

इस कार की सबसे बड़ी खासियत बैटरी पैक है, जो ज़िपट्रॉन आर्किटेक्चर के साथ दिया गया है. इस बैट्री पैक में ज्यादा रेंज और फास्ट चार्जिंग की क्षमता भी है. डीसी फ़ास्ट चार्जर बैटरी को केवल 57 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज कर सकता है. जबकि सामान्य एसी होम चार्जर से यह कार मात्र 3 घंटे 36 मिनट में चार्ज हो सकती है.


Tiago EV Review: टाटा टियागो ईवी का फर्स्ट लुक रिव्यू, जानिए क्या है खासियत 

ये कार 24kWh बैटरी पैक के साथ 315km की मोडिफाइड भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) रेंज देने में सक्षम है, जबकि 19.2kWh बैटरी पैक के साथ 250 km की रेंज मिलना संभव है. 

इसके अधिकतर वेरिएंट्स 24kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ आएंगे, जबकि दोनों ही IP67 रेटेड बैटरी पैक हैं. इसमें दो ड्राइव मोड के साथ फोर लेवल मल्टी-मोड रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी ऑफर किया गया है.


Tiago EV Review: टाटा टियागो ईवी का फर्स्ट लुक रिव्यू, जानिए क्या है खासियत

इसमें बड़े बैटरी पैक के साथ 74hp की पॉवर और 114 न्यूटन मीटर के टॉर्क आउटपुट और  5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने का दावा किया जा रहा है. 

बेशक इसकी 8.49 लाख रुपये की कीमत ने लाइमलाइट को अपनी ओर आकर्षित किया है, जो कि इसके 19.2kWh बैट्री वैरिएंट के लिए है, जबकि इसके 24kWh वेरिएंट की कीमत 9.9 लाख रुपये से शुरू होती है. 7.2kW एसी होम फास्ट चार्जर वाले टॉप-एंड वर्जन की कीमत 11.7 लाख रुपये है. हालांकि, ये कीमतें शुरुआती 10,000 बुकिंग के लिए हैं, जिनमें से 2000 मौजूदा Tigor/Nexon EV खरीदारों के लिए आरक्षित हैं.


Tiago EV Review: टाटा टियागो ईवी का फर्स्ट लुक रिव्यू, जानिए क्या है खासियत

ये बहुत कॉम्पिटेटिव प्राइस है जो कि Tiago EV को सबसे किफायती EV बनाता है, लेकिन यह कीमत पेट्रोल Tiago से 3 लाख रुपये अधिक है जो कि इंट्रोडक्टरी कीमत है.  हालांकि, टियागो ईवी के लिए कोई कंपीटीशन नहीं हैं और इसकी रेंज भी काफी प्रभावशाली है. जिसका मतलब है कि शहरों के लिए ईवी के रूप में यह एक बहुत अच्छा विकल्प है, जबकि हमारे ड्राइव रिव्यू से बाद में इसके बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget