एक्सप्लोरर

Upcoming CNG Cars: सीएनजी वेरिएंट में जल्द आने वाली हैं ये गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

महंगे पेट्रोल पेट्रोल-डीजल की वजह से ज्यादातर लोग सीएनजी गाड़ियां खरीदना पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी एक सीएनजी कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ समय इंतजार करना बेहतर हो सकता है.

CNG Cars: देश में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों के कारण सीएनजी कारों की डिमांड काफी ज्यादा है. इसी वजह से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किआ मोटर्स जैसी दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल्स को अब सीएनजी किट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहीं हैं. आगे हम आपको इन संभावित कारों की जानकारी देने जा रहे हैं.

मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति सुजुकी ने अपनी नई ब्रेज्जा कार को जून 2022 में लॉन्च किया था. अब कंपनी जल्द ही इसके CNG मॉडल को भी पेश करने की तैयारी कर रही है. इस में डुअल-पॉड प्रोजेक्टर हेडलैंप सेटअप, नई रूफ रेल्स, नया डुअल-टोन फ्रंट, रियर बंपर और नए रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. साथ ही इसमें 1.5 L पेट्रोल इंजन दिया जायेगा, जो 6,000rpm पर 92.3hp की पावर और 4,400rpm पर 122Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. इसके मौजूदा मॉडल की कीमत लगभग 8 लाख रूपये से शुरू होती है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

टोयोटा अपनी अर्बन क्रूजर हाइराइडर को जल्दी ही सीएनजी वेरिएंट में पेश कर सकती है. कंपनी इसके लिए बुकिंग लेना शुरू कर चुकी है. इस कार में 1.5-L चार-सिलेंडर वाला K15C इंजन होगा. जिसे कंपनी अपनी ग्रैंड विटारा, अर्टिगा और XL6 में पहले से प्रयोग कर रही है. जो इस कार को 87hp की पावर और 98.5Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा. इसके अलावा इस कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसके मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख रूपये है.

टाटा पंच

टाटा मोटर्स ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी माइक्रो SUV टाटा पंच को CNG मॉडल में पेश कर चुकी है. इस कार में 30-L के दो सीएनजी सिलेंडर का प्रयोग किया गया है. साथ ही इसमें इसमें अच्छा बूट स्पेस भी मौजूद है. टाटा पंच कार में कंपनी ने टियागो iCNG वाले 1.2-L इनलाइन-ट्रिपल इंजन जो 72hp की पावर और 95Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा. इसके केबिन में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल (ACC), इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और 7.0 इंच इंफोटेनमेंट कंसोल देखने को मिल सकता है. इसके मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 6 लाख रुपये है.

किआ कैरेंस

किआ फरवरी 2022 में ही अपनी इस MPV कार को भारत में उतार चुकी है. जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. इसी को देखते हुए कंपनी कैरेंस को सीएनजी वेरिएंट में पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कार में 1.4 L टर्बो पेट्रोल-सीएनजी इंजन देखने को मिल सकता है, जो 115hp की पावर देने में सक्षम होगा. इसके मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें- Yamaha RX100: फिर जलवा दिखाने आ रही है 90 के दशक की ये बाइक, इन खास फीचर्स के साथ हो सकती है वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget