एक्सप्लोरर

Tesla Entry in India: भारतीय ईवी बाजार में आने को बेताब है Tesla, 2023 के आखिर तक पूरी कर लेगी जगह की तलाश

Tesla Cars: हाल ही में टेस्ला की एक टीम दो दिन के भारत दौरे पर थी, जिस दौरान उन्होंने भारत सरकार के अधिकारीयों के साथ मुलाकात भी की.

Tesla Electric Cars in India: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वहां निर्माता कंपनी टेस्ला, भारत में अपना प्लांट लगाने के लिए इस साल के आखिर तक जगह का चुनाव करने की उम्मीद कर रही है. कंपनी के सीईओ एलन मस्क के मुताबिक, इस साल के ख़त्म होने से पहले जगह का चुनाव कर लिया जायेगा. हाल ही में मस्क ने इसके संकेत दिए हैं. ऐसा लगभग एक साल बाद हुआ है. एक साल पहले मस्क इंडिया में अपनी की गाड़ियों की बिक्री को लेकर अपना प्लान स्थगित कर चुके थे. अब इस फैसले में बदलाव उस वक्त देखने को मिला है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिनों बाद अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं.

हाल ही में एलन मस्क से एक इंटरव्यू में उनके भारत को लेकर टेस्ला के प्लान के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में मस्क ने हां में उत्तर दिया था. अभी हाल ही में टेस्ला की एक टीम दो दिन के भारत दौरे पर थी, जिस दौरान उन्होंने भारत सरकार के अधिकारीयों के साथ मुलाकात भी की. हालांकि नयी दिल्ली ने टेस्ला के सामने मेक इन इंडिया की तर्ज पर अपनी गाड़ियों का उत्पादन की शर्त रखी थी. जिस पर टेस्ला अब तक तैयार नहीं थी. लेकिन अब जल्द ही भारत आने की तैयारी में है. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के बयान के मुताबिक, टेस्ला भारत में अपनी गाड़ियों की बिक्री और उत्पादन के लिए काफी गंभीर हैं.

कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने टेस्ला को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री करने के लिए प्लांट लगाकर उत्पादन करने की सलाह दी थी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी भारत में आने के लिए टेस्ला का स्वागत कर चुके है, लेकिन शर्त यही होगी कि, कंपनी अपनी गाड़ियों का निर्माण भारत में ही करेगी, न की चीन से बनी हुई गाड़ियों की बिक्री भारत में करेगी. लेकिन तब एलन मस्क ने यह कहते हुए अपना ये प्लान कैंसिल लग कर दिया कि, टेस्ला ऐसी किसी भी जगह अपना उत्पादन प्लांट नहीं लगाएगी, जहां उसे पहले अपनी गाड़ियों को बिक्री करने की इजाजत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Yamaha R15 Dark Night: यामाहा लेकर आई R15 मोटरसाइकिल का डार्क नाइट एडिशन, जानें कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget