एक्सप्लोरर

भारत सहित दुनियाभर में टाटा मोटर्स का जलवा! मार्च तिमाही में बेचे कुल 334884 वाहन

टाटा मोटर्स समूह ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में उसकी वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 3,34,884 इकाई हो गई.

टाटा मोटर्स समूह ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में उसकी वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 3,34,884 इकाई हो गई. इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू (Daewoo) रेंज की वैश्विक थोक बिक्री वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 1,22,147 इकाई थी, जो सालाना आधार पर 12 प्रतिशत अधिक है.

टाटा मोटर्स ने कहा कि सभी यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री इस दौरान सालाना आधार पर चार प्रतिशत घटकर 212,737 इकाई रह गई. समीक्षाधीन अवधि में जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक थोक बिक्री 89,148 इकाई थी, जिसमें सीजेएलआर द्वारा वितरित 12,622 इकाइयां शामिल हैं.

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन बढ़ाने की योजना
घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती मांग के कारण उत्पादन में तेजी लाने पर विचार कर रही है. टाटा मोटर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी कहा कि कंपनी को पिछले दो महीनों में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन श्रृंखला के लिए प्रतिमाह औसतन 5,500 से 6,000 बुकिंग मिल रही हैं. ऐसे में कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

बता दें कि बीते वित्त वर्ष में टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में यात्री इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी रही है. कंपनी भारत में तीन इलेक्ट्रिक वाहन- नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और एक्सप्रेस-टी बेचती है. टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक कूप स्टाइल की एसयूवी का भी अनावरण किया है, जिसे अगले दो सालों में बाजार में पेश किया जा सकता है.

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की भारी मांग से उपभोक्ताओं के बड़ी संख्या में ऑर्डर अभी ‘लंबित’ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वाहनों की मांग आपूर्ति से काफी ज्यादा है, जिसे हम अभी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. कंपनी को पिछले एक-दो महीनों में औसतन प्रतिमाह 5,500 से 6,000 ईवी की बुकिंग मिली हैं."

उन्होंने कहा, "पिछले महीने कंपनी मांग के सिर्फ आधे यानी 3,300 से 3,400 वाहनों की ही आपूर्ति कर पाई थी.’’ उन्होंने कहा कि कंपनी सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति बढ़ाकर क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होगा Maruti XL6 का अपडेटेड मॉडल! ये डिटेल्स आईं सामने

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget