एक्सप्लोरर

Mercedes-Benz Upcoming Car: 5वीं पीढ़ी की मर्सिडीज बेंज सी-क्लास इस तारीख को होगी लॉन्च, मिलेंगे 3 वेरिएंट; उत्पादन शुरू

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) जल्द ही पांचवीं पीढ़ी की सी-क्लास लग्जरी सेडान लॉन्च करने जा रही है.

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) जल्द ही पांचवीं पीढ़ी की सी-क्लास लग्जरी सेडान लॉन्च करने जा रही है. लग्जरी सेडान को घरेलू बाजार में 10 मई को उतारने की तैयारी है. इससे पहले अब कंपनी ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज ने पांचवीं पीढ़ी की सी-क्लास लग्जरी सेडान का उत्पादन अपने पुणे के चाकण संयंत्र में शुरू किया है. 

मर्सिडीज बेंज ने बयान में कहा कि 'इस समय 37,000 ऐसी कारें सड़कों पर दौड़ रही हैं.' सी-क्लास मॉडल को भारत में पहली बार 2001 में उतारा गया था. इस कार को प्यार से ‘बेबी एस’ भी कहा जाता है. कंपनी ने जानकारी दी कि इस मॉडल के तीन संस्करण- सी200, सी200डी और टॉप-एंड सी300 डी उपलब्ध होंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, नया सी-क्लास सी200 में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो  197hp पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकता है. वहीं, C300d में 2.0- लीटर डीजल इंजन मिल सकता है, जो 245hp पावर जनरेट कर सकता है. इसके अलावा, C220d में 2.0-लीटर का इंजन हो सकता है, जो  194hp पावर पैदा कर सकता है.

सभी पावरट्रेन को मानक के रूप में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़े जाने की उम्मीद है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सी-क्लास को मानक के रूप में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस किया गया है. इसीलिए, भारत-स्पेसिफिक कार में भी माइल्ड-हाइब्रिड दिया जा सकता है.

बीते साल यानी 2021 में भारत में कंपनी की बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी है. 2020 का साल काफी खराब रहा था, लेकिन उसके बाद मांग में सुधार से कंपनी की बिक्री में उछाल आया. कंपनी इस साल अपनी बिक्री में दहाई अंक में वृद्धि की उम्मीद कर रही है.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget