एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Swift CNG: मारूति की Swift CNG खरीदने का है प्लान, तो पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

Maruti Swift CNG: मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी दो वैरिएंट में पेश की गयी है, S-CNG VXI वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.77 लाख रूपये, व S-CNG ZXI वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये रखी गई है.

Top 5 Things of Maruti Swift CNG: भारत में सस्ती कारों के साथ साथ सीएनजी कारों के सेगमेंट में भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की मजबूत पकड़ है. कंपनी की आधा दर्जन से अधिक सीएनजी कारें बाजार में उपलब्ध हैं. अब कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग कारों में से एक स्विफ्ट को भी सीएनजी अवतार में उतार दिया है. जिसके साथ ही अब मारूति की सीएनजी कारों की कुल संख्या 9 हो चुकी है. ऐसे में यदि आप भी नई मारूति स्विफ्ट सीएनजी खरीदने वाले हैं तो पहले आपको इस कार के बारे में ये 5 बातें जरूर पता होनी चाहिए. 

मारुति स्विफ्ट सीएनजी: इंजन

मारुति स्विफ्ट एस-सीएनजी में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, यही इंजन इस कार के रेगुलर पेट्रोल वर्जन में भी देखने को मिलता है. यह इंजन पेट्रोल पर 90 bhp की पावर और 113 Nm टार्क उत्पन्न करता है, जबकि CNG वर्जन में यह 77 bhp की पॉवर और 98.5 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें बेहतर माइलेज परफॉर्मेंस के लिए इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम और डुअल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) का इस्तेमाल किया गया है. 

मारुति स्विफ्ट सीएनजी: माइलेज

मारुति सुजुकी ने अपनी इस सीएनजी कार के माइलेज पर विशेष ध्यान देते हुए ऐसे डिजाइन और तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे यह कार 30.90km/kg का माइलेज दे सकती है. इसके अलावा मारूति की सेलेरियो सीएनजी में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है. 

मारुति स्विफ्ट सीएनजी: कीमत

मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी को दो वैरिएंट में पेश करती है. जिसके S-CNG VXI वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.77 लाख रूपये, और S-CNG ZXI वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये रखी गई है.

मारुति स्विफ्ट सीएनजी: फीचर्स

मारुति स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन में इसके पेट्रोल वर्जन जैसे ही समान फीचर्स दिए गए हैं. इसको बनाने के लिए कंपनी ने स्टेनलेस स्टील पाइप्स का उपयोग किया है जिससे जंग लगने से होने वाले लीकेज से बचा जा सके. 

मारुति स्विफ्ट सीएनजी की दावेदारी 

स्विफ्ट सीएनजी के पहले ही बाजार में कंपनी की कई सीएनजी कारों समेत अन्य कारें भी उपलब्ध हैं, दूसरे कंपनियों से मुकाबले की बात करें तो यह कार Tata Tiago CNG और Hyundai Grand i10 Nios CNG से टक्कर लेगी.

यह भी पढ़ें :-

Ola Electric: 15 अगस्त के मौके पर ओला ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें डिटेल

Fastest Electric car Ola: बिना चाबी, बिना हैंडल वाली होगी ओला की इलेक्ट्रिक कार, ये हैं 7 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget