एक्सप्लोरर

Maruti CNG Cars: मारुति सुजुकी ने बंद कर दिया इन 3 फेमस सीएनजी कारों का प्रोडक्शन

Maruti Suzuki CNG Car: कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी 3 सीएनजी गाड़ियों के विनिर्माण पर रोक लगा दी है. आइए जानते हैं कि कंपनी ने खूब बिकने वाली कारों को लेकर ऐसा फैसला क्यों किया है...

Maruti Suzuki CNG Car: मारुति सुजुकी ने अपनी 3 CNG कारों के मॉडल्स के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है. इन कारों की लिस्ट में Alto K10 CNG, Celerio CNG और S-Presso CNG का नाम शामिल है. ये तीनों मारुति सुजकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैं. हालांकि राहत की बात है कि कंपनी ने WagonR CNG के प्रोडक्शन को जारी रखा है.

प्रोडक्शन रोकने के पीछे की वजह

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने प्रोडक्शन को रोकने के पीछे की वजह का खुलासा अभी नहीं किया है. लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इन कारों के प्रोडक्शन को फिर से शुरू करने से पहले मार्केट में उपलब्ध इनके स्टॉक को परखना चाहती है. कंपनी मार्केट में मौजूद पिछले स्टॉक को खत्म करने के बाद नई गाड़ियों का विनिर्माण फिर शुरू कर सकती है. इस कारण 3 संबंधित सीएनजी कारों का प्रोडक्शन सिर्फ मार्च महीने के लिए रोका गया है.

WagonR का प्रोडक्शन रहेगा जारी

मारुति सुजुकी ने सभी सीएनजी कार के प्रोडक्शन को रोक दिया है. लेकिन, कंपनी ने केवल एक सीएनजी कार के प्रोडक्शन को जारी रखा है. इस कार का नाम है- WagonR CNG. मारुति सुजुकी के वैगनआर सीएनजी की डिमांड इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा है, जिसके चलते कंपनी ने इस कार के प्रोडक्शन पर लगाम नहीं लगाई है.

कार निर्माताओं का प्लान

मार्केट में मौजूद अपने प्रोडक्ट की जानकारी के लिए कार निर्माता कंपनियां अक्सर ऐसा करती हैं, जिससे कारों के प्रोडक्शन को सुव्यवस्थित किया जा सके. ये रणनीति उन वाहनों के लिए बनाई जाती है, जिनकी डिलीवरी तुरंत करनी हो. डीलर्स भी इन कारों को होल्ड करके रखना पसंद करते हैं, जिससे वाहनों की बुकिंग होने के साथ ही इन्हें डिलीवर किया जा सके. लेकिन प्रोडक्शन की रोक के कारण अब खरादीरों को मार्केट में इन कारों के आने तक थोड़े समय का इंतजार करना पड़ सकता है.

वहीं वैगनाआर का लोगों के बीच काफी क्रेज है, इसलिए कार निर्माता कंपनी ने मारुति सुजुकी वैगनआर 1.0 लीटर के सीएनजी मॉडल का प्रोडक्शन जारी रखा है. भारतीय ऑटोमोबाइल के मार्केट में इस कार की डिमांड काफी रहती है.

ये भी पढ़ें

जब्त कार को छुड़ाने के लिए मिलेगा 3 हफ्तों का समय, दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget