एक्सप्लोरर

आ गई 325 Km की रफ्तार से दौड़ने वाली लैंबोर्गिनी की नई लग्जरी कार Huracan Tecnica, 4.04 करोड़ रुपये है कीमत

Lamborghini Huracan Tecnica Dimensions : इस 2 सीटर कार की लंबाई 4567 mm, चौड़ाई 1933 mm, ऊंचाई 1165 mm है और इसका व्हीलबेस 2620 mm है. इस कार का कुल वजन 1379 kg है. 

Lamborghini Huracan Tecnica: इटालियन लग्जरी कार निर्माता ब्रांड लैंबोर्गिनी (Lamborghini) ने आज भारत में अपनी नई ट्रैक परफॉर्मेंस केंद्रित कार हुराकन टेक्निका (Huracan Tecnica) को लॉन्च कर दिया है. इस कार को कम्पनी ने इसी साल अप्रैल माह में अनवील किया था. यह कार कंपनी की Huracan STO और Huracan EVO RWD के बीच की मॉडल है. आइए जानते हैं इस कार से जुड़ी सभी डिटेल्स. 

Lamborghini Huracan Tecnica Features

इस लक्जरी कार की फुली फीचर लोडेड तरीके से डिजाइन किया गया है. इस नई कार को  कार्बन-फाइबर इंजन कवर, हार्नेस सीट बेल्ट, HMI इंटरफ़ेस डिजाइन, कार्बन-सिरेमिक ब्रेक, जैसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ LDVI सिस्टम से लैस किया गया है. इसमें इलेक्ट्रीकली ऑपरेटेड साइड मिरर्स के साथ ही इसके एयरोडायनामिक्स में सुधार के लिए फ्रंट और रियर को शार्प लाइंस के साथ डिजाइन किया गया है. 

Lamborghini Huracan Tecnica Look

Huracan Tecnica के लुक पर गौर करें तो इसमें रिवाइज्ड विंडो लाइन्स, 20-इंच अलॉय-व्हील्स, इंटीग्रेटेड डिफ्यूज़र, हेक्सागोन शेप्ड डुअल एग्जॉस्ट, कार्बन फाइबर इंजन कवर और बड़े एयर डैम्स अपफ्रंट के साथ ट्वीक्ड बंपर देखने को मिलता है. इस लग्जरी कार का चेसिस एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है. इसका डिजाइन कम्पनी के ही सियान मॉडल से काफी हद तक मिलता-जुलता है. 

Lamborghini Huracan Tecnica Dimensions

इस 2 सीटर कार की लंबाई 4567 mm, चौड़ाई 1933 mm, ऊंचाई 1165 mm है और इसका व्हीलबेस 2620 mm है. इस कार का कुल वजन 1379 kg है. 

Lamborghini Huracan Tecnica Engine

लैंबोर्गिनी ने अपनी इस नई कार में एक 5.2L V10 नेचुरली-एस्पिरेटेड इंजन का इस्तेमाल किया है, जो 640 एचपी की शक्ति और 565 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न कर सकता है. इस कार में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिलता है. वहीं यह कार स्पीड के मामले अच्छे अच्छों को पिछे छोड़ देती है. इसकी मैक्सिमम स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0- 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार मात्र 3.2 सेकंड में प्राप्त कर सकती है. 

Lamborghini Huracan Tecnica Price

इस शानदार सुपर लक्जरी रेस ट्रैक कार की क़ीमत की बात करें तो 4.04 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming Toyota Car: टोयोटा लाने वाली है बड़ी खुशखबरी, नए अवतार में नजर आएगी Innova 

New Hyundai Venue: हुंडई कारों के दीवाने हो जाएं तैयार, 6 सितंबर को होगी Venue N-Line के कीमतों की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget