एक्सप्लोरर

Hyundai ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ioniq6, टेस्ला को देगी टक्कर

Ioniq 6 को हुंडई ने दो बैटरी पैक के ऑप्शन में उतारा है जिसमें एक 77.4 kWh की क्षमता वाला तो वहीं दूसरा 53 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. इसकी कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है.

Hyundai Ioniq 6 Electric Car: इलेक्ट्रिक वाहन के सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स (Hyundai Motor) ने सेडान क्लास में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 6 (Ioniq 6) को लॉन्च कर दिया है. गौरतलब है कि, Ioniq 6 के लिए हुंडई ने कुछ दिन पहले ही एक टीजर जारी किया था, जिसमें इस कार को 'इलेक्ट्रिफाइड स्ट्रीमलाइनर' कहा गया था.  हुंडई इलेक्ट्रिक कारों की तकनीक पर बहुत तेजी से काम कर रही है जिससे वह टेस्ला जैसी कंपनी से मुकाबला कर सके.

आयोनिक 6 कंपनी के बड़े प्लान का हिस्सा

Ioniq 6, हुंडई की 31 से अधिक इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स की उस लिस्ट में शामिल है जिन्हें कंपनी ने 2030 तक पेश करने की योजना बनाई है. Ioniq 6  कंपनी के इसी योजना का हिस्सा है. कंपनी की इस योजना में हुंडई मोटर्स एवं उसकी पार्टनर कंपनी Kia Corp और प्रीमियम ब्रांड जेनेसिस सम्मिलित हैं. अनुमान है कि हुंडई के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर वैश्विक रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में कंपनी की लगभग 12 प्रतिशत की हिस्सेदार हो जाएगी.

हुंडई ने टेस्ला की कारों को चुनौती देने के मकसद से इस नई इलेक्ट्रिक सेडान कार को पेश किया है. उद्योग ट्रैकर एसएनई रिसर्च की मानें तो वैश्विक स्तर (जिसमें चीन शामिल नहीं है) पर ऑटो बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हुंडई और किआ के पास ही है. इन कंपनियों ने  वैश्विक स्तर पर इस साल के शुरूआती 5 महीनों में सामूहिक रूप से 13.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी अपने पास रखी. इस समय ये दोनों कंपनियां तेजी से कारों की बिक्री के दम पर 22% की भागीदारी के साथ टेस्ला के बाद वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर हैं. अनुमान यह है कि ये दोनों जल्द ही टेस्ला को तगड़ा मुकाबला देने वाली हैं.

Ioniq 6 की बैटरी 

Ioniq 6 को हुंडई ने दो बैटरी पैक के ऑप्शन में उतारा है जिसमें एक 77.4 kWh की क्षमता वाला तो वहीं दूसरा 53 kWh (किलोवाट प्रति घंटे) की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. इसकी कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है. कंपनी अपने दक्षिण कोरिया के प्लांट में इस साल के अंत से Ioniq 6 का प्रोडक्शन शुरु करेगी.

Ioniq का यह मॉडल है देश में उपलब्ध

कुछ समय पूर्व ही देश में Ioniq 5 को पेश किया गया है. इसका 2WD मॉडल में रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है , जो 217hp की क्षमता और 350 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क उत्पन्न करता है. वहीं, AWD वेरिएंट का XL मोटर 305 हॉर्स पावर की क्षमता वाला है 605 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है. कार का यह मॉडल दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ आता है.

यह भी पढ़ें :-

हुंडई ने उठाया अपनी प्रीमियम एसयूवी Tucson से पर्दा, लुक-फीचर्स समेत सब कुछ है जबरदस्त 

Honda: जल्द ही आने वाली है नई Civic Type R, जानें क्या होंगे बदलाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget