एक्सप्लोरर

Kia Seltos और Hyundai Creta में कौन बेहतर? जानें कीमतें, फीचर्स और माइलेज

अगर आप Kia Seltos या Hyundai Creta में किसी एक एसयूवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि इनमें से कौन ज्यादा बेहतर है.

अगर आप 10 लाख तक में कोई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके मन में Kia Seltos और Hyundai Creta का नाम जरूर आया होगा. तो चलिए दोनों का कैंपरेजन करते हैं. दोनों कारों की तुलना कर हम आपको यह बताने कि कोशिश करेंगे कि आखिर इन दोनों में से आपको किस पर पैसा लगाना चाहिए, तो देर किस बात की आइए जानते हैं.

क्या है माइलेज? 
सबसे पहले जानते हैं इनका माइलेज. हुंडई का दावा है कि हुंडई क्रेटा में आपको 16.8 किमी./ली. का माइलेज मिलेगा. वहीं, किआ सेल्टॉस के माइलेज की बात करें तो इसका माइलेज हुंडई की क्रेटा से ज्यादा है. किआ का दावा है कि सेल्टॉस में आपको 20.8 किमी./ली. का माइलेज देखने को मिलेगा.

कैसा है इंजन?
हुंडई क्रेटा में आपको 1497 सीसी का इंजन मिलता है. इसके तीन वेरिएंट हैं. इसमें पहले इंजन की बात करें तो यह इंजन 1.5 लीटर क्षमता वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 155 पीएस की पावर और 144 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. ये 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. 

हालांकि, किआ सेल्टॉस का इंजन बहुत ज्यादा अलग नहीं है. किआ सेल्टॉस का इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसमें एक 1.5 लीटर क्षमता वाला पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा. इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है.   

दोनों एसयूवी के फीचर्स
हुंडई क्रेटा में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. कंपनी इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग, कार कनेक्टिविटी सर्विस, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स ऑफर करती है. वहीं, अगर हम बात करें किआ सेल्टॉस के फीचर की तो इसमें आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. साथ ही 360 डिग्री का कैमरा, हैड अप डिस्प्ले, पावर एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा आपको इसमें बॉस का साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और रियर एसी वेंट के अलावा 30 से ज्यादा एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं.

क्या है दोनों की कीमत?
कीमत की बात करें तो हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत 10.16 लाख रुपये से शुरू है, जो टॉप मॉडल में 17.87 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, किआ सेल्टॉस की शुरुआती कीमत 9.95 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल में 18.10 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें: Car Driving Tips: रात में ड्राइव करने वाले सावधान, एक्सीडेंट से बचा लेंगे 5 टिप्स

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget