एक्सप्लोरर

Car Leasing: कार लीजिंग क्या है, जानें क्या हैं इसके फायदे और क्या हैं नुकसान, पढ़िए पूरी डिटेल्स

यह स्कीम ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है जो बार बार अपनी गाड़ी को बदलना पसंद करते हैं और जो अलग अलग गाड़ियों को चलाने का शौक रखते हैं.

Cars on Lease: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके पास अपनी एक कार हो, लेकिन बहुत से लोग कम बजट के कारण इन्हें नहीं खरीद पाते. साथ ही कुछ लोगों को बार बार गाड़ियां बदलने का शौक होता है. इन दोनों ही तरह के लोगों की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए कुछ कार कंपनियां लोगों को लीज पर गाड़ियां देती हैं, यह सुविधा आजकल देश में बहुत ट्रेंड कर रहा है. तो चलिए जानते हैं क्या हैं इस सुविधा के लाभ और क्या हैं इसके नुकसान और किन लोगों के लिए यह एक फायदे का सौदा है. 

क्या है यह सुविधा

इस सुविधा के अंतर्गत कार कंपनियां ग्राहकों को लीज पर अपनी गाड़ी गाड़ी चलाने को देती हैं. यह गाड़ी आपके मनचाहे अवधि के दौरान आपके पास रहेगी और आपको हर महीने इसके बदले एक निर्धारित राशि चुकानी पड़ेगी. यह धनराशि समय अवधि के अनुसार तय होगी. यह प्रक्रिया कार फाइनेंस से कुछ मिलती जुलती है लेकिन काफी अलग है. इसमें आपको कोई डाउनपेमेंट नहीं देना होगा लेकिन सिक्योरिटी मनी के रूप में कुछ राशि जमा करनी होगी और कंपनी आपको हर महीने इसे चलाने की कुछ तय दूरी की लिमिट भी देगी. इससे ज्यादा दूरी चलाने पर आपको अतिरिक्त राशि देनी पड़ेगी. इसके स्कीम के तहत आपको गाड़ी की मेंटेनेंस और सर्विस के रूप में कुछ भी नहीं खर्च करना होगा. यह सब खर्चा कंपनी उठाएगी. 

क्या है इस स्कीम के फायदे और नुकसान

भारत में बहुत सारी कार कंपनियां ये सुविधा प्रदान करती हैं. इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को केवाईसी कंप्लीट करना अनिवार्य होता है. इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि ग्राहक को कार लेने के लिए कोई डाउनपेमेंट नहीं करना पड़ता है. साथ ही गाड़ी पर होने वाले अन्य खर्च जैसे टैक्स, मेंटेनेस और सर्विसिंग के लिए ग्राहक को कोई रकम नहीं खर्च करना पड़ता है. इस स्कीम का सबसे बड़ा घाटा यह है कि लंबे समय तक हर महीने एक फाइनेंस की हुई कार के ईएमआई के बराबर राशि चुकाने के बाद भी ग्राहक कार के मालिक नहीं कहला पाएंगे और उन्हें इस गाड़ी निर्धारित सीमा के बाद कंपनी को वापस करना होगा. 

इनके लिए फायदेमंद है यह स्कीम

यह स्कीम ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है जो बार बार अपनी गाड़ी को बदलना पसंद करते हैं और जो अलग अलग गाड़ियों को चलाने का शौक रखते हैं. यानि ग्राहक इस स्कीम के तहत गाड़ी को जीतने समय तक चाहें लीज पर ले सकते हैं और जब चाहें तब उसे बदल भी सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget