एक्सप्लोरर

Audi Q7 फेसलिफ्ट SUV भारत में इस दिन होगी लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा

New Audi Q7: जर्मन कार निर्माता ऑडी इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपनी लग्जरी 2022 Q7 एसयूवी 3 फरवरी को लॉन्च करने के लिए तैयार है.

Audi 2022 Q7 Launch: दिग्गज कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में फेसलिफ्ट एसयूवी 2022 Q7 को लॉन्च करने की घोषणा की है. ऑडी अगले महीने फरवरी में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की पेशकश करेगी. एसयूवी लगभग दो साल के बाद भारत में वापसी कर रही है. इसे एक नए इंजन के साथ वापस लाया जा रहा है. नई ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट एसयूवी में दो ट्रिम्स (प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी) मिलेंगे. कंपनी के अनुसार, 2022 Q7 एसयूवी की कीमत का खुलासा आने वाली 3 फरवरी को किया जाएगा. इसका मुकाबला नई BMW X5, Volvo XC90 और Mercedes-Benz GLE से होगा. 

नई Q7 में बदलाव
नई ऑडी Q7 के डिजाइन में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेगें. इस नई Q7 एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर, दोनों में बदलाव किए गए हैं. इसे ऑडी क्यू फैमली रेंज के अनुरूप ही नया डिजाइन दिया गया है, फ्रंट फेस को अपडेट किया गया है. बड़े एयर इनटेक के साथ एक नया बम्पर जोड़ा गया है. इसके साथ ही, अलॉय व्हील्स के नए सेट भी हैं. पीछे की तरफ Q7 क्रोम ट्रिम के साथ ट्वीड एलईडी टेल लाइट्स भी देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: Bike और Scooter खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताने से बच जाएंगे

फीचर्स
इसके अलावा इस नई Q7 के केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं. एसयूवी में अब 10.1-इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के अलावा 8.6-इंच की छोटी टचस्क्रीन है, जो फोर-जोन एयर कंडीशनिंग सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए बटन्स भी दिए गए हैं. वहीं, सेकेंड रो पेसेंजर को एंड्रॉइड इंटरफेस से चलने वाली टैबलेट जैसी स्क्रीन मिलती है। इसमें आप अपना मेल चेक कर सकते हैं. साथ ही इसमें आप क्रोम और यूट्यूब सहित प्लेस्टोर से कई ऐप डाउनलोड कर उसका आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

स्पीड और दमदार इंजन
वहीं इसके इंजन की बात करें तो इसमें आपको 0-लीटर V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा. इसमें आपको धांसू पिकअप स्पीड देखने को मिलेगी. यह लगभग 6 सेकंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget