एक्सप्लोरर

Car Wiper Maintenance: आंधी आ जाए या फिर तूफान, अगर जान गए ये जुगाड़ू टिप्स तो हमेशा कार की वाइपर रहेगी सुरक्षित

Car Wiper Maintenance: बारिश के मौसम में कार वाइपर की भूमिका अहम होती है. आइए जानते हैं किन गलतियों से बचें ताकि वाइपर लंबे समय तक सुरक्षित और असरदार बना रहे.

Car Wiper Maintenance Tips: जब बारिश तेज होती है और विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, तब कार के विंडशील्ड वाइपर ड्राइवर के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं होते. वाइपर सड़क को साफ और स्पष्ट दिखाने में मदद करते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना कम होती है, लेकिन यदि इनकी देखभाल में लापरवाही बरती जाए, तो ये मददगार के बजाय खतरे का कारण बन सकते हैं.

आइए जानें किन-किन सामान्य गलतियों से बचना चाहिए और कैसे कार वाइपर की सही देखभाल करें, ताकि वे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकें.

1. धूप में गाड़ी पार्क न करें

कार वाइपर ब्लेड आमतौर पर रबर से बने होते हैं, जो तेज धूप के संपर्क में आने पर सूखने और कठोर होने लगते हैं. जब आप बार-बार गाड़ी को खुली धूप में पार्क करते हैं, तो वाइपर ब्लेड का रबर टूटने लगता है और उपयोग के दौरान यह विंडशील्ड पर स्क्रैच या खरोंच छोड़ सकता है. इसलिए गाड़ी को हमेशा छायादार या कवर वाले स्थान पर पार्क करें.

2. बिना पानी के वाइपर चलाना पड़ सकता है महंगा

जब विंडशील्ड पर धूल, मिट्टी या कीचड़ जमा हो, तो कुछ ड्राइवर बिना वॉशर स्प्रे का उपयोग किए ही वाइपर चला देते हैं. इससे वाइपर की रबर सतह जल्दी घिस जाती है और कांच पर खरोंच पड़ सकते हैं. इसलिए हमेशा वाइपर चलाने से पहले विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड का उपयोग करें ताकि रबर पर सीधा घर्षण न हो.

3. वाइपर ब्लेड का नियमित रखरखाव है जरूरी

एक वाइपर ब्लेड की औसतन उम्र लगभग 12 महीने होती है, लेकिन यह मौसम और उपयोग पर निर्भर करता है. यदि वाइपर चलाते समय कर्कश आवाज आ रही हो या साफ-सफाई ठीक से न हो रही हो, तो समझ लें कि उसे बदलने का समय आ गया है. इसलिए समय-समय पर वाइपर ब्लेड को नरम कपड़े से साफ करें ताकि उस पर जमा धूल और गंदगी हटाई जा सके.

4. डिटर्जेंट के इस्तेमाल में सावधानी रखें

बहुत से लोग विंडशील्ड को साफ करने के लिए सामान्य डिटर्जेंट या साबुन का उपयोग करते हैं, लेकिन ऐसा करना वाइपर की रबर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए कार शैम्पू या हल्के ग्लास क्लीनर का उपयोग करें जो वाइपर की रबर को प्रभावित किए बिना कांच को साफ करें.

5. वाइपर के स्क्रू की जांच करना न भूलें

मानसून के दौरान वाइपर का उपयोग बढ़ जाता है, जिससे समय के साथ वाइपर की माउंटिंग और स्क्रू ढीले हो सकते हैं. यदि यह समय रहते ठीक न किया जाए, तो वाइपर की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है. इसलिए हर हफ्ते वाइपर स्क्रू को हल्के हाथों से टाइट करें और सुनिश्चित करें कि उनका मूवमेंट स्थिर और स्मूद हो.

ये भी पढ़ें: अब बस भी उड़ेगी! देहरादून में 'एयर बस' लाने की तैयारी में नितिन गडकरी, जानें क्या है सरकार का अनोखा प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget