एक्सप्लोरर

Car Tips: हो सकता है खतरनाक हादसा! गाड़ी के टायर पर लिखी बात को करें फॉलो

Car Tips and Tricks: गाड़ी में टायर सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. टायर ही गाड़ी का वो पार्ट है, जो सड़क के साथ संपर्क में रहता है. गाड़ी के ठीक तरह से चलने के लिए टायर का सही होना जरूरी है.

Car Care Tips: गाड़ी से बेहतर स्पीड और माइलेज लेने के लिए कार के सभी पार्ट्स का सही तरीके से काम करना जरूरी है. वहीं अगर कार का कोई भी हिस्सा सही तरीके से काम नहीं करता है, तो कार चलाते वक्त ड्राइवर को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही गाड़ी की स्पीड को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

फट सकता है गाड़ी का टायर

गाड़ी में लगा टायर कार के सबसे जरूरी हिस्से में से एक होता है. टायर ही गाड़ी का वो हिस्सा होता है, जिसका सीधा संपर्क सड़क के साथ होता है. इसके लिए हर बार ड्राइविंग करने से पहले कार के टायर की जांच जरूर करनी चाहिए. गाड़ी के टायर में हवा के कम या ज्यादा होने पर टायर फट भी सकता है.

टायर पर लिखी होती है ये खास बात

गाड़ी के टायर पर एक खास नंबर लिखा होता है, जिससे टायर की प्रोफाइल के बारे में जानकारी मिलती है. इस नंबर से टायर  की चौड़ाई पता चलती है. साथ ही टायर किस चीज का बना हुआ है, ये भी पता चलता है. इसके अलावा टायर कितना भार झेल सकता है, इसके बारे में भी जानकारी मिलती है. टायर को ज्यादा से ज्यादा किस स्पीड तक चलाया जा सकता है, ये भी स्पीड सिंबल के जरिए टायर पर लिखा होता है.

स्पीड लिमिट से ज्यादा न चलाएं कार

कार के टायर पर लिए नंबर का आखिरी अक्षर  स्पीड सिंबल होता है. इस नंबर से ये जानकारी मिलती है कि टायर को किस मैक्सिमम स्पीड तक चलाया जा सकता है. इस आखिरी अंग्रेजी अक्षर को समझने के लिए स्पीड सिंबल टेबल होती है.

स्पीड सिंबल टेबल का मतलब

अगर टायर पर आखिरी अक्षर T बना हुआ है, तो इसका अर्थ है कि गाड़ी के फुल लोड होने पर ये टायर 190 kmph की स्पीड से दौड़ सकता है. वहीं इससे ज्यादा स्पीड पकड़ने पर गाड़ी का टायर फट सकता है और सड़क दुर्घटना हो सकती है.

Car Tips: हो सकता है खतरनाक हादसा! गाड़ी के टायर पर लिखी बात को करें फॉलो

वहीं अगर बाकी अंग्रेजी अक्षरों की बात की जाए, तो N का मतलब 140 kmph स्पीड है. Y का मतलब 300 kmph है. इसी तरह अलग-अलग अक्षर टायर की मैक्सिमम स्पीड पर चलने के बारे में जानकारी देता है.

गाड़ी के टायर की इसी स्पीड को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग करनी चाहिए. गाड़ी की स्पीड को लिमिट से आगे बढ़ाने पर टायर फट भी सकता है और टायर के फटने से कोई भयानक हादसा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की धांसू SUV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी आएगा नजर, जानिए कब होगा लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget