एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की धांसू SUV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी आएगा नजर, जानिए कब होगा लॉन्च?

Mahindra XUV 3XO Electric Variant: महिंद्रा XUV 3XO को 26 मई, 2024 को लॉन्च किया गया था. ये कार पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के साथ आई थी. अब इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी मार्केट में जल्द आ सकता है.

Mahindra XUV 3XO EV: महिंद्रा XUV 3XO को इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया. महिंद्रा की ये कार लॉन्चिंग के साथ ही लोगों की पसंदीदा कारों में शामिल हो गई. इस कार की बुकिंग शुरू होने एक घंटे के अंदर की इस मॉडल के लिए 50 हजार से ज्यादा बुकिंग्स आ गई थीं. वहीं अब महिंद्रा इस कार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है.

महिंद्रा XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वेरिएंट

महिंद्रा XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इस साल के आखिर तक इंडियन मार्केट में पेश हो सकता है. इस कार को कंपनी में S240 कोडनेम दिया गया है. महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक कार को XUV400 EV से नीचे रखा जा सकता है. ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ईवी का प्रोडक्शन इसी साल नवंबर महीने में शुरू होने जा रहा है.

महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XUV 3XO ईवी की एक महीने में करीब 1500-1800 यूनिट्स का निर्माण करेगी. शुरुआत में इस ईवी के निर्माण की दर को धीमा रखा जाएगा. इसके पीछे की वजह XUV400 EV की सेल्स है, जो कि कई सीरीज के अपडेट के बाद भी बेहतर नहीं रही. महिंद्रा का प्लान है कि वो XUV 3XO की टोटल 12,000 हजार यूनिट्स का प्रोडक्शन करेगी, जो पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक सभी इंजन के मॉडल शामिल होंगे.

XUV 3XO इलेक्ट्रिक में क्या होगा खास?

महिंद्रा XUV 3XO ईवी की लंबाई-चौड़ाई इसके ICE वेरिएंट्स की तरह ही हो सकती है. इस कार स्टाइल फेसलिफ्ट एसयूवी के जैसा ही रखा जा सकता है, लेकिन कार के डिजाइन को ईवी-स्पेसिफिक बनाया जा सकता है. वहीं इस इलेक्ट्रिक कार इंटीरियर XUV 3XO के बाकी वेरिएंट्स की तरह ही मिल सकता है.

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार की पावर

महिंद्रा XUV 3XO इलेक्ट्रिक में 34.5 kWh का बैटरी पैक लगा मिल सकता है, जो कि XUV400 ईवी के लोअर-स्पेक वेरिएंट में भी लगा हुआ है. अभी इस कार की सिंगल चार्जिंग रेंज और इलेक्ट्रिक मोटर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

वहीं महिंद्रा XUV400 EV की रेंज की बात करें, तो ये कार 34.5 kWh के बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्जिंग में 359 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. इस कार में 39.4 kWh का बैटरी पैक का वेरिएंट भी मौजूद है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 456 किोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

महिंद्रा XUV 3XO ईवी की कीमत

महिंद्रा XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत XUV400 EV से कम रखी जा सकती है. इस नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 17 लाख रुपये तक जा सकती है. महिंद्रा XUV 3XO ईवी, टाटा की नेक्सन ईवी को टक्कर दे सकती है.

ये भी पढ़ें

BYD Atto 3 अब सस्ते दाम में, कंपनी ला रही नया वेरिएंट, 10 जुलाई को होगा लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget