एक्सप्लोरर

Car Driving Tips: बारिश के मौसम में कार चलाने से पहले जान लें जरूरी टिप्स, सफर बनेगा ज्यादा सेफ

मौसम के हिसाब से कार चलाने के तरीकों में थोड़ा बदलाव आ जाता है. बारिश के मौसम में कार चलाना रिस्की हो जाता है. इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए.

Car Driving Tips: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश का मौसम शुरू हो गया है. बारिश के दौरान कार चलाते वक्त बेहद सावधानी बरतनी चाहिए, वरना हादसा हो सकता है. आज आपको बता रहे हैं कि बारिश के मौसम में कार किस तरह चलानी चाहिए. 

इन बातों का रखें ध्यान

1. अगर बारिश तेज हो रही हो, तो कार ड्राइव करने से बचना चाहिए. ऐसी कंडीशन में बहुत जरूरी काम होने पर ही ड्राइव करें. बारिश के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है जिससे रोड पर साफ दिखाई नहीं देता.

2. बारिश के मौसम में कार धीमी स्पीड पर चलानी चाहिए. पानी की वजह से रोड गीले हो जाते हैं और ब्रेक लगाने पर आपकी कार फिसल सकती है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए कार धीरे ड्राइव करें.

3. बारिश के दौरान कार की हेडलाइट और बैक लाइट ऑन कर लें. कम विजुअलिटी के दौरान इससे पीछे और आगे से आने वाले वाहनों को आपकी कार दिखाई दे जाएगी. 

4. आप विंडशील्ड वाइपर का कार चलाते वक्त जरूर इस्तेमाल करें. कई बार बारिश की बूंदे शीशे पर जम जाती हैं जिससे साफ तरीके से रोड दिखाई नहीं देता. इसलिए शीशे को साफ रखने के लिए वाइपर चलाते रहें.

5. बारिश के दौरान रोड पर वाहनों से थोड़ा ज्यादा डिस्टेंस रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आप कार को आराम से रोक सकें. ध्यान रखें बारिश के दौरान कभी भी हैवी ब्रेक नहीं लगाने चाहिए. इससे कार फिसलने का खतरा रहता है.

6. अगर आप हाल ही में कार चलाना सीखे हैं, तो आपको बारिश के मौसम में ड्राइव करने से बचना चाहिए. इस सीजन में एक्सपीरियंस वाले लोग ही सेफ तरीके से कार ड्राइव कर सकते हैं. 

7. अगर आप बारिश के सीजन में टूटे या कच्चे रास्तों पर ड्राइव कर रहे हैं, तो कार की स्पीड बेहद धीमी रखें. कई बार गड्ढों में पानी भरने की वजह से वह दिखाई नहीं देते और हादसे का सबब बन जाते हैं. 

8. बारिश के मौसम में रात में ड्राइव करने से बचना चाहिए. रात के वक्त बारिश में सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आपके साथ हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए रात में ड्राइव ना करें. 

9. अगर आप किसी हिल एरिया में हैं, तो इस सीजन में आप वहां के किसी लोकल ड्राइवर की मदद ले सकते हैं. वहां के ड्राइवरों को वैसी जगह पर कार चलाने का आईडिया होता है. 

10. किसी भी लंबे सफर पर जाने से पहले आप अपनी कार के टायर जरूर चेक कर लें. कमजोर टायरों के साथ इस सीजन में सफर करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Bike Mileage Tips: अगर बाइक का माइलेज बिगाड़ रहा है आपका बजट, तो ऐसे दूर करें परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget