एक्सप्लोरर

Bike Mileage Tips: अगर बाइक का माइलेज बिगाड़ रहा है आपका बजट, तो ऐसे दूर करें परेशानी

कोरोना महामारी की वजह से करोड़ों लोगों की आमदनी घट गई है. ऐसे में पेट्रोल की बढ़ती कीमत उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है.

Mileage Tricks: आम आदमी बाइक खरीदते वक्त सबसे पहले माइलेज देखता है. बाइक का माइलेज सीधे तौर पर आपकी जेब से जुड़ा हुआ होता है. कोरोना की वजह से लोगों की आमदनी में काफी गिरावट आई है, वहीं पेट्रोल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में लोगों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अगर आपकी बाइक अच्छा माइलेज नहीं दे रही और आपके लिए परेशानी का सबब बन रही है, तो आपकी परेशानी कुछ आसान ट्रिक्स से दूर हो सकती है. 

रेगुलर सर्विस कराएं
कई बार बाइक सर्विस ना होने की वजह से अच्छा माइलेज नहीं दे पाती. ऐसी कंडीशन में आप उसकी सर्विस करा लें. इससे आपकी बाइक का माइलेज काफी हद तक सुधर जाएगा. इसके अलावा अगर आपकी बाइक का कार्बोरेटर भी साफ करवा लें. सर्विस के दौरान अच्छी कंपनी का इंजन ऑयल इस्तेमाल करें.

ज्यादा तेज बाइक ना चलाएं
अपने सफर को सुरक्षित बनाने के लिए हर व्यक्ति को कम स्पीड में ही बाइक चलानी चाहिए. अगर आप ज्यादा तेज बाइक चलाएंगे तो इससे इंजन पर ज्यादा असर पड़ेगा और आपका माइलेज बिगड़ जाएगा. इसलिए हमेशा बाइक को एक स्पीड में चलाएं. खासतौर से लंबे सफर पर आप ट्रिक को अपनाकर माइलेज बढ़ा सकते हैं. 

टायरों को रखें फिट
बाइक के टायर अगर बढ़िया कंडीशन के होंगे तो आपका सफर भी स्मूथ रहेगा और माइलेज भी बढ़िया रहेगा. आप लंबे सफर पर जाने से पहले टायर्स में हवा जरूर चेक करवा लें. कम हवा के साथ बाइक चलाने पर माइलेज प्रभावित होता है.

अच्छी क्वालिटी का फ्यूल डलवाएं 
बाइक का माइलेज और इंजन की लाइफ बढ़ाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का फ्यूल ही बाइक में डलवाना चाहिए. अगर आप घटिया क्वालिटी का फ्यूल डलवाएंगे तो आप का माइलेज काफी कम हो जाएगा. इसका बुरा असर इंजन पर भी पड़ेगा.

ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक करें बंद
अगर आपको ट्रैफिक सिग्नल पर 1 मिनट से ज्यादा देर तक रुकना पड़े तो आपको बाइक बंद कर लेनी चाहिए. इससे आप काफी फ्यूल बचा सकते हैं और माइलेज भी बढ़ा सकते हैं. बाइक चलाते वक्त आप ब्रेक का इस्तेमाल सावधानी के साथ करें. इससे आपका माइलेज प्रभावित होता है.

यह भी पढ़ेंः Smartwatch खरीदने से पहले इन जरूरी बातों को जान लीजिए, वरना हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget