एक्सप्लोरर

Car Tips: कार से रबड़ के जलने की बदबू आए तो हो जाएं सावधान, हो सकता है गाड़ी को भारी नुकसान

खबर में बताये गये कारणों के अलावा भी कार में जलने की बदबू आने के कई और कारण भी हो सकते हैं, इस लिए आपको अपनी गाड़ी की समय समय पर सर्विसिंग जरूर करवाते रहना चाहिए.

Car Maintenance: कई बार चलती गाड़ी में रबर के जलने जैसी बदबू आने लगती है. जिसका कारण अधिकतर लोग उसके टायर को समझते हैं. अगर आपकी गाड़ी में भी ऐसा होता है, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. इसके कई कारण सकते हैं, जिनमें कार के इलेक्ट्रॉनिक्स, रॉबर होसेस, टाइमिंग बेल्ट, कंप्रेसर बेल्ट, क्लच में गड़बड़ी प्रमुख हैं. 

लीकेज हो सकता है कारण 

अगर आपको अपनी गाड़ी में जले रबड़ की गंध आती है तो हो सकता है गाड़ी में फ्लूड लीक हो गया हो या हो सकता है इंजन का कूलेंट और तेल लीक हो गया हो. ऐसा होने पर आप तुरंत गाड़ी को सर्विस सेंटर ले जाना चाहिए. 

क्लच प्लेट

अधिक उतार चढ़ाव वाले रास्तों पर क्लच पर ब्रेक का बहुत अधिक इस्तेमाल होता है जिससे ये गर्म हो जाते हैं, और जलने की गंध आने लगती है. इसके लिए आपको क्लच पेडल पर अधिक दबाव नहीं देना चाहिए.  

AC में गड़बड़ी 

गाड़ी का एसी बाहर से हवा खींचकर केबिन में भेजता है. एसी में समस्या होने पर भी कार में बदबू की दिक्कत हो सकती है. बहुत बार AC का कंडेंसर या कम्प्रेसर खराब होने के कारण ऐसी दिक्कत आती है.  

ब्रेक-पैड्स

गाड़ी में ब्रेक पैड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, जिसके कारण यह जल्दी जल्दी घिसने लगता है, ब्रेक पैड में अधिक घर्षण के कारण कार में गंध आने की समस्या हो सकती है.  

बेल्ट का ढीला होना

कारों के मैकेनिज्म में कई प्रकार के बेल्ट और चैन का प्रयोग किया जाता है. कई बार गाड़ी के इंजन में लगे बेल्ट ढीले होने के कारण घिसावट बढ़ जाती है, जिससे गाड़ी के अंदर तेज बदबू महसूस हो सकती है. इससे गाड़ी के अन्य पुर्जे भी खराब हो सकते हैं. 

जले हुए पाइप और होज़

गाड़ी में बहुत सारे तरल पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है, जो पाइप या होज के जरिए एक से दूसरे हिस्से में पहुंचते हैं. इन पाइपों में लीकेज या टूट फूट के कारण लिक्विड का रिसाव होने लगता है, जिससे तेज बदबू आ सकती है. 

अधिक गति 

बहुत बार लंबे समय तक लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर एक्सलेटर, ब्रेक, क्लच, ट्रांसमिशन पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिससे इनमें तेज घर्षण होने लगता है और इसके कारण बदबू महसूस हो सकती है. इससे बचने के लिए आपको गाड़ी को आराम से चलाना चाहिए, या थोड़े अंतराल पर ब्रेक ले लेना चाहिए. 

इन सभी कारणों के अलावा भी कार में जलने की बदबू आने के कई और कारण भी हो सकते हैं, इस लिए आपको अपनी गाड़ी की समय समय पर सर्विसिंग जरूर करवाते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें :- आ गई बात करने वाली कार, रंग बदलने सहित अन्य कई खूबियों से है लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget