एक्सप्लोरर

Car Tips: कार के कम माइलेज से हैं परेशान तो करें ये उपाय, होगी तगड़ी बचत 

Car Mileage Tips: अगर आप भी गाड़ी के माइलेज से परेशान हैं तो इन टिप्स को अपनी गाड़ी में अपनाकर माइलेज में निश्चित रुप से फर्क देखने को पायेंगे.

Car Mileage: हर कोई चाहता है कि उसकी कार बढ़िया से बढ़िया माइलेज दे और ईंधन की कीमतों के बढ़ने के बाद यह और भी जरूरी हो गया है. लेकिन कोई भी गाड़ी जैसे जैसे पुरानी होती जाती है उसका माइलेज धीरे-धीरे कम होने लगता है. यदि आप भी अपनी कार के कम माइलेज से परेशान हैं तो आज हमको आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनको अपनाकर आप अपनी गाड़ी से बेहतर माइलेज प्राप्त कर सकते हैं. 

समय से करवाएं सर्विसिंग

माइलेज बढ़ाने के लिए आपको अपनी गाड़ी को हर बार समय से सर्विसिंग करवाना चाहिए और खासकर यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कार को हमेशा कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर से ही सर्विस करवाएं, किसी लोकल मैकेनिक से नहीं, क्योंकि लोकल मैकेनिक कार की ठीक ढंग से पूरी तरह सर्विस नहीं करते हैं जिससे कार का इंजन और माइलेज दोनों ही खराब होने लगता है. 

चुनें सही इंजन ऑयल

कार की सर्विस के दौरान हमेशा ब्रांडेड और कंपनी से सुझाए गए इंजन ऑयल को ही चुनें, थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में खराब क्वालिटी वाला लोकल इंजन ऑयल न चुने, इससे इंजन को भारी नुकसान पहुंचता है जिससे गाड़ी के अन्य हिस्सों पर भी असर पड़ता है और माइलेज भी बहुत कम हो जाता है.  

ब्रेक्स का रखें ध्यान 

कार के ब्रेक शू इस्तेमाल के साथ साथ घिसते रहते हैं और यह भी गाड़ी के माइलेज पर बुरा असर डालते हैं, इसलिए जब भी ब्रेक शू घिस जाए तो उसे बदलवाने में बिल्कुल भी देर न करें. यह सुरक्षा और माइलेज दोनों के लिए बहुत जरूरी है.  

क्लच और ब्रेक का करें सही इस्तेमाल

अक्सर लोग ड्राइविंग के समय बेवजह क्लच और ब्रेक का उपयोग करते हैं, जिससे कार का माइलेज खराब होता है और क्लच पैड और ब्रेक शू भी जल्दी खराब हो जाता है. इसलिए क्लच और ब्रेक का बस जरूरत भर ही इस्तेमाल करना चाहिए.  

Economy Mode में चलाएं कार

कार से बढ़िया माइलेज प्राप्त करने के लिए हमेशा इकोनॉमी मोड में ड्राइव करना चाहिए. इसमें कार की स्पीड 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए. ज्यादा रफ्तार में गाड़ी चलाने पर उसके माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है.  

रेड लाइट पर ऑफ करें इंजन

जब भी सिग्नल पर आपको 15 सेकंड से ज्यादा समय के लिए रुकना पड़े तो उस समय इंजन को ऑफ करना सही माना जाता है. क्योंकि खड़ी कार में भी स्टार्ट इंजन ईंधन की खपत करता है, जिससे माइलेज पर असर पड़ता है. इसलिए रेड लाइट पर इंजन को ऑफ कर देना चाहिए. 

यदि आप इन टिप्स को अपनी गाड़ी में अपनाते हैं तो आपको कार के माइलेज में निश्चित रुप से फर्क देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें :-  ये हैं भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget