एक्सप्लोरर

Car Tips: अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज तो भूलकर भी न करें ये काम

अक्सर लोग इलेक्ट्रिक कार की रेंज को लेकर परेशान रहते हैं. अगर आपके सामने भी ये दिक्कत आती है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपनी कार की रेंज बढ़ा सकते हैं.

पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक कारों की मांग में तेजी आई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाला दौर इलेक्ट्रिक कारों का ही होगा. अगर आपके पास भी एक इलेक्ट्रिक कार है और आपको इसमें उतनी रेंज नहीं मिल रही है जितनी आपको उम्मीद है तो आप कुछ टिप्स की मदद से इसकी रेंज बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज में इजाफा कर सकते हैं.

चार्जिंग और मेंटनेंस
इलेक्ट्रिक कार की रेंज बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसे कभी भी डीप डिस्चार्ज नहीं होने दें. इससे बैटरी पर असर पड़ता है. याद रखें कि जब बैटरी की चार्जिंग 20 प्रतिशत रह जाए तो इसे फौरन चार्ज कर लें. इसके अलावा कार का मेंटनेंस भी काफी अहम है. इसमें पेट्रोल और डीजल कारों की तरह मेंटनेंस का ज्यादा खर्चा नहीं आता है, लेकिन फिर भी समय-समय पर इसकी देखभाल करते रहें. इससे भी कार की रेंज बढ़ेगी.

स्पीड
ध्यान रहे कि ये आम पेट्रोल कार नहीं है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि ये अच्छी रेंज दे तो तो इसे हमेशा एक ही स्पीड पर चलाएं. आप जितनी तेज गाड़ी चलाएंगे बैटरी उतनी ही जल्दी खत्म होगी. इसलिए कोशिश करें कि इलेक्ट्रिक कार चलाते समय स्पीड एकदम सही हो. इससे आपकी न सिर्फ कार अच्छी रेंज देगी बल्कि इसकी लाइफ भी बढ़ेगी.

ज्यादा वजन न रखें
इलेक्ट्रिक कार चलाते समय ध्यान रहे कि इसमें ज्यादा सामान न रखा हो. कार में ओवरलोडिंग होने से कार में लगी मोटर पर असर पड़ता है. ज्यादा सामान रखे जानें की वजह से इसमें लगी मोटर को ज्यादा पावर की जरूरत होती है और इसपर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बैटरी की खपत बढ़ जाती है. इसलिए कोशिश करें कि कार में ओवरलोडिंग न हो.

ये भी पढ़ें

Car Driving Tips: कार चलाते समय ऐसे कर सकेंगे ईंधन की बचत, बस करने होंगे ये काम

Vehicle Ownership को करना है ट्रांसफर? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget