एक्सप्लोरर

Maruti से Mahindra तक, बिना खरीदे चलाएं इन कंपनियों की गाड़ियां, कोई डाउनपेमेंट भी नहीं

Car subscription: मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा जैसी दिग्गज कार कंपनियां कार सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम चला रही हैं, जिसके तहत ग्राहकों को बिना खरीदे ही कार आपने पास रखने की सुविधा मिलती है.

Car subscription program: कार खरीदना हर किसी के लिए एक सपना होता है, लेकिन इसके लिए आपको लाखों की रकम खर्च करनी पड़ती है. ऐसे में अधिकतर कार कंपनियां एक नए बिजनेस मॉडल को ले आई हैं, जिसे कार सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम (car subscriptions) नाम दिया गया है. इस स्कीम की खास बात है कि आपको कार चलाने के लिए उसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. ना ही कोई डाउनपेमेंट चुकाना पड़ता है. बस आपसे मासिक शुल्क लिया जाता है, जो अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग होता है. 

महिंद्रा ने हाल ही में अपने सभी पैसेंजर्स व्हीकल के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है. इसके अलावा, मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, एमजी मोटर इंडिया, हुंडई और निसान जैसी अन्य कंपनियां पहले से इस मेंबरशिप प्लान के तहत ग्राहकों को अपनी कारों की पेशकश कर रही हैं. यहां हम आपको उन सभी गाड़ियों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्हें आप कार सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम (car subscriptions) के जरिए ले सकते हैं. 

Maruti Suzuki 
मारुति सुजुकी भारत में सबसे बड़ी कार निर्माता है और अपनी यात्री कारों को सीधे बेचने के अलावा, Arena और Nexa जैसे रिटेल नेटवर्क के जरिए भी बेचती है. मारुति सुजुकी कारों को 12 से 48 महीनों के बीच सब्सक्राइब किया जा सकता है. सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध मारुति सुजुकी मॉडल में Baleno, Ciaz, Dzire, Ertiga, Ignis, Swift, S-Cross, Vitara Brezza, WagonR और XL6 शामिल हैं.

Hyundai 
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai भी अपने कई कार मॉडल्स को सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के जरिए दे रही है. सब्सक्रिप्शन के तहत हुंडई की Santro, Elite i20, Aura, Grand i10 Nios, Venue, Creta, Verna और Elantra के चुनिंदा ट्रिम्स उपलब्ध हैं. ग्राहक मासिक या वार्षिक सदस्यता का विकल्प चुन सकते हैं. सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम की लिमिट चार साल तक की है. 

Mahindra 
महिंद्रा ने मुंबई, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में अपनी गाड़ियों के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया है. स्कीम के तहत इस घरेलू कार कंपनी की XUV300, Scorpio, XUV500, Alturas G4, KUV100 और Thar के चुनिंदा ट्रिम्स को लिया जा सकता है. महिंद्रा ग्राहकों को कम से कम एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है. साथ ही, ग्राहक शेष राशि का भुगतान करके अपनी सदस्यता की अवधि पूरी करने के बाद वाहन खरीद सकते हैं.

MG Motor India 
एमजी मोटर इंडिया सब्सक्रिप्शन के लिए Hector, Gloster और ZS EV के सभी वेरिएंट्स ऑफर करती है. ब्रिटिश कार कंपनी भारत में एकमात्र ऑटोमेकर है जो अपने MG Subcribe प्रोग्राम के तहत सब्सक्रिप्शन के लिए इलेक्ट्रिक कार ऑफर करती है. कंपनी व्यक्तिगत खरीदारों और कॉर्पोरेट खरीदारों दोनों के लिए अपना मेंबरशिप प्रोग्राम ऑफर करती है. मेंबरशिप की अवधि पांच साल तक के लिए है.

Toyota Kirloskar Motor 
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर सब्सक्रिप्शन के लिए Glanza, Yaris, Innova Crysta, Fortuner, Urban Cruiser, Camry Hybrid जैसे मॉडल पेश करती है. कंपनी 12 महीने की न्यूनतम अवधि के लिए अपना सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम ऑफर करती है. इसे एक वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है.

Nissan 
सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करने वाली एक और कंपनी निसान है, जिसकी Kicks, Magnite और Datsun RediGo जैसी कारों को इसके तहत लिया जा सकता है. जापानी ऑटोमेकर अपने सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों को गाड़ी खरीदने से पहले एक लंबा एक्सपीरियंस प्रदान करती है. 

यह भी पढ़ें: Car Driving Tips: रात में ड्राइव करने वाले सावधान, एक्सीडेंट से बचा लेंगे 5 टिप्स

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget