एक्सप्लोरर

Car Sales Report: आ गई नवंबर की कार सेल्स रिपोर्ट, इस कंपनी का जलवा बरकरार, नंबर दो और तीन में रही काटें की टक्कर

होंडा कार्स इंडिया ने भी नवंबर 2022 में 29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,051 कारों की सेल की. वहीं रेनॉल्ट की बिक्री में 6,325 यूनिट्स के साथ 25% का उछाल आया. जानें पहले नम्बर पर किसका रहा जलवा?

Top Car Selling Brands: कार निर्माता कंपनियों ने नवंबर 2022 के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है. जिसमें अधिकतर ब्रांड्स में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है. पिछले महीने 1.3 लाख से अधिक कारों की बिक्री करके मारुति सुजुकी ने अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है. वहीं, टाटा मोटर्स तेजी से नंबर 2 की ओर बढ़ रही है और अब उसका हुंडई के साथ अंतर 2,000 यूनिट्स से भी कम रह गया है. 

मारूति रही नंबर वन

मारुति सुजुकी ने नवंबर 2022 में 1,32,395 कारों की बिक्री की है, जबकि नवंबर 2021 में 1,09,726 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. कंपनी ने साल-दर-साल बिक्री में 21 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. वहीं हुंडई मोटर कंपनी ने नवंबर 2022 में 48,003 यूनिट्स की बिक्री करके दूसरा स्थान हासिल किया है. जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 37,001 यूनिट्स का था इस लिहाज से कंपनी ने साल-दर-साल बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

टाटा मोटर्स को मिला तीसरा स्थान

Tata Motors साल-दर-साल बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर है. नवंबर 2022 में कंपनी ने 46,037 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 29,778 यूनिट्स का था. वहीं महिंद्रा ने पिछले महीने 30,392 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपने चौथे स्थान पर कायम है, पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 19,458 यूनिट्स का था. किआ मोटर्स ने नवंबर 2022 में 24,025 कारों की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही. कंपनी की सालाना ग्रोथ 69% रही. 

टोयोटा की बिक्री घटी 

जहां अधिकतर कंपनियों की बिक्री बढ़ी है वहीं टोयोटा ने साल-दर-साल बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, इसका मुख्य कारण टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की अनुपलब्धता है, क्योंकि कंपनी डीजल इनोवा के लिए बुकिंग बंद कर चुकी है. टोयोटा ने नवंबर 2022 में 11,765 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि नवंबर 2021 में 13,003 यूनिट्स की सेल हुई थी. 

इन कंपनियों की भी हुई बिक्री

होंडा कार्स इंडिया ने भी नवंबर 2022 में 29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,051 कारों की सेल की. वहीं रेनॉल्ट की बिक्री में 6,325 यूनिट्स के साथ 25% का उछाल आया. स्कोडा ऑटो ने 102% की वृद्धि दर्ज करते हुए नवंबर 2022 में 4,433 कारों की सेल की. जबकि MG Motor India ने 64% की वृद्धि के साथ 4,079 यूनिट्स बेचीं. वहीं टॉप 10 की सूची में अंतिम दो स्थानों फॉक्सवैगन और निसान ने क्रमशः 3,570 और 2,400 यूनिट्स की बिक्री की है.

यह भी पढ़ें :- जल्द देश में आ रही हैं MG Air और Mahindra XUV 400 जैसी दो सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget