एक्सप्लोरर

Auto Sales April 2024: नए वित्त वर्ष के पहले महीने में सपाट रही वाहनों की बिक्री, PV की सेल में मामूली बढ़त 

दोपहिया वाहन सेगमेंट में टीवीएस मोटर कंपनी ने घरेलू बाजार में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 301,449 यूनिट की बिक्री दर्ज की, साथ ही हीरो मोटोकॉर्प ने 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है.

Car Sales Growth Flat In April 2024: अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री लगभग 3.4 लाख यूनिट के साथ नए वित्त वर्ष की शुरुआत में लगभग फ्लैट ग्राफ में रही, जो हाई बेसिक इफेक्ट और चल रहे आम चुनावों के कारण कम मांग के कारण प्रभावित हुई.

कितनी हुई बिक्री?

अप्रैल में निर्माताओं से डीलरों को 3.4 लाख यूनिट्स यात्री वाहनों की डिस्पैच की गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.3 लाख यूनिट्स का था, जिसमें लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई है. प्रमुख वाहन निर्माताओं मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स ने अपने घरेलू थोक बिक्री में मामूली ग्रोथ दर्ज की.

मारुति सुजुकी ने क्या कहा?

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग एंड सेल्स, पार्थो बनर्जी ने कहा कि अप्रैल में देखी गई सपाट बढ़ोतरी पिछले साल उद्योग के हाई बेसिक इफेक्ट के साथ-साथ चल रहे आम चुनावों के प्रभाव के कारण है. उन्होंने कहा, "हमने इस साल बहुत हाई बेसिक पर शुरुआत की है. अभी देश चुनाव से गुजर रहा है और आदर्श आचार संहिता लागू है और चुनावों के दौरान, बाजार थोड़ा शांत रहता है.”

हुंडई ने कहा 

हुंडई मोटर इंडिया के मुख्य ऑपरेशनल ऑफिसर (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा कि अप्रैल में पीवी उद्योग की बढ़ोतरी 2024 की शुरुआत में अनुमानित कुल सिंगल डिजिट की ग्रोथ को दर्शाती है. उन्होंने कहा, "यह पिछले दो वर्षों के हाई बेसिक इफेक्ट के कारण है और जरूरी नहीं कि मंदी हो." उन्होंने कहा कि इंक्वायरी लेवल और बुकिंग पिछले साल के समान स्तर पर थी. सप्लाई चेन में सुधार के साथ, उद्योग की कुल ऑर्डर बुक कम हो गई है. आगे कहा कि सामान्य मानसून की भविष्यवाणी अच्छी है, खासकर ग्रामीण बिक्री के लिहाज  से, जिसे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास और वहां के ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं ने भी तेज किया है. 

टोयोटा ने दर्ज की बढ़त

दूसरी ओर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि उसकी कुल थोक बिक्री साल-दर-साल 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 यूनिट हो गई. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष, सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस सबरी मनोहर ने कहा, "हमारा मानना है कि यह स्थिर प्रदर्शन एक और सकारात्मक वर्ष के लिए मजबूत आधार को दर्शाता करता है." एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि उसकी रिटेल सेल 1.45 प्रतिशत घटकर 4,485 यूनिट रह गई. 

दोपहिया वाहनों की बढ़ी बिक्री

वहीं दोपहिया वाहन सेगमेंट में टीवीएस मोटर कंपनी ने घरेलू बाजार में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 301,449 यूनिट की बिक्री दर्ज की, साथ ही हीरो मोटोकॉर्प ने 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 513,296 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जबकि मिड साइज मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड ने घरेलू बिक्री में 9 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 75,038 यूनिट की बिक्री दर्ज की.

यह भी पढ़ें -

5 लाख रुपये से भी कम का है बजट? घर ले आइए ये शानदार कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget