एक्सप्लोरर

Car Care Tips: कार में आग लगने पर कैसे बचाएं जान? सबसे पहले करना होगा ये काम

Car Driving Safety Guide: भीषण गर्मी के चलते कार में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. अगर कार में कभी भी आग लग जाएं, तो कार के इग्नीशन को बंद करें और जल्दी से गाड़ी से बाहर निकल जाएं.

Car Tips and Tricks: देश के कई हिस्सों से हाल ही में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. कहीं बहुमंजिला इमारतों में एसी फटने से आग लग रही है, तो कहीं कार में ही अचानक चलते-चलते आग लग जाती है. ऐसे में इंसान के लिए सबसे जरूरी है कि वो अपनी और अपने साथ सफर कर रहे लोगों की जान बचाए. कार में अगर आग लग जाए, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए, चलिए जानते हैं.

कार में कैसे लग जाती है आग?

कार में आग लगना एक बड़ी घटना है. ऐसी स्थिति में इंसान काफी घबरा जाता है. कार में आग लगने की घटना कई कारणों से हो सकती है. देश में ज्यादातर कारें पेट्रोल या डीजल से चलती हैं और ये पेट्रोलियम पदार्थ काफी जल्दी आग पकड़ते हैं. इसके लिए लाइटर या माचिस को नहीं रखना चाहिए. वहीं गाड़ी के लगातार चलने से टायर काफी गर्म हो जाता है और उसमें भी आग लग सकती है.

कार में आग लगने पर करें ये काम

अगर आप गाड़ी चला रहे हैं या उसमें सफर कर रहे हैं और गाड़ी में अचानक ही आग लग जाती है, तो ये घटना पूरी तरह से आपकी जान जोखिम में डाल सकती है. अचानक आग लग जाने पर इन बातों को फॉलो करना चाहिए.

इग्नीशन को बंद करें

अगर आप अपनी कार में देखते हैं कि अचानक आग लग गई है, तो सबसे पहले गाड़ी को साइड में रोकें और इसके बाद इग्नीशन को तुरंत ही बंद कर दे. यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इग्नीशन को बंद करने से पहले गाड़ी के सभी खिड़की-दरवाजे खोल दें.

कार से बाहर निकलें

इसके बाद जितनी जल्दी हो सकें, आप कार से बाहर निकल जाएं. इसके साथ ही कार में सवार बाकी लोगों से भी सुरक्षित और जल्दी बाहर निकलने के लिए कहें, क्योंकि कार में ज्यादा देर रहना आपको नुकसान पहुंचा सकता है. कार पेट्रोल या डीजल से चलती है, जिसे कार के इंजन तक आग पहुंचने पर गाड़ी में विस्फोट भी हो सकता है.

आग बुझाने वाले यंत्र का करें प्रयोग

अगर आपकी गाड़ी में आग बुझाने वाला यंत्र मौजूद है, तो उससे आप गाड़ी में लगी आग बुझाने की कोशिश कर सकते हैं. लेकिन ऐसा कदम तभी उठाएं, जब ऐसा करना आपके लिए सुरक्षित हो और आपकी जान को कोई खतरा न हो.

ये भी पढ़ें

Upcoming Two-Wheelers: June 2024 में लॉन्च हो सकते हैं ये मोटरसाइकिल और स्कूटर, दमदार पावर की देंगे गारंटी

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget