एक्सप्लोरर

Car Buying Tips: इस रंग की कार खरीदना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद, यह है वजह

अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए की किस रंग की कार खरीदना चाहिए, इसके क्या फायदे हैं? पढ़ें पूरी खबर

Car Color Selection: नई कार खरीदते समय अधिकतर लोग उससे जुड़ी सभी जानकारियों को ध्यान से देखते और समझते हैं. लेकिन जब बात कलर चुनने की आती है तो लोग अपने पसंद के रंग को चुनते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि किस कलर की कार खरीदना सबसे अच्छा होता है और किसमें सबसे अधिक सुरक्षा मिलती है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कार के कलर सिलेक्शन के बारे में. 

इस कलर के कार की होती है सबसे ज्यादा बिक्री 

भारत में सबसे ज्यादा सफेद कलर की कारों की बिक्री होती है. BASF की Color Report 2021 for Automotive OEM Coatings की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर 10 में से 4 कारों की खरीद करने वाले लोगों की पहली पसंद सफेद कलर ही होता है. देश में सबसे ज्यादा सफेद कलर की कारें ही देखने को मिलती हैं. इसके बाद सिल्वर, ब्लैक और ब्लू कलर की कारें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं.  

मिलती है ज्यादा रिसेल वेल्यू 

देश में नई सफेद रंग की कारों की तो बिक्री होती ही है, लेकिन उसके साथ ही पुरानी कार खरीदने वाले लोग भी सबसे पहले सफेद रंग की कार को ही पसंद करते हैं. ऐसे में सफेद रंग की कार खरीदने का एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यदि आप कभी इस कार को बेचना चाहें तो इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसकी बढ़िया कीमत भी मिल जाती है. 

इस कारण से होती है सफेद कारों की मांग

सफेद कारों की बिक्री के बहुत सारे अलग अलग कारण हैं. इसमें से एक कारण है कि इसे बहुत अधिक मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती है. इस पर गंदगी और धूल मिट्टी भी आराम से छिप जाती है. साथ ही इन कारों में छोटे डेंट और स्क्रैच भी आसानी से नहीं दिखाई देते हैं. एक अन्य फायदा यह भी है की गर्मी के दिनों में भी इसका टेंपरेचर काफी कम होता है. क्योंकि इसकी सतह सूरज की गर्मी को अधिक एब्जॉर्ब नहीं करती हैं. साथ ही सफेद रंग की कारें रात के अधेरें में भी साफ दिखाई देती हैं. इन सभी कारणों के वजह से सफेद कलर की कारों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है.

यह भी पढ़ें :- 4.22 करोड़ रुपये कीमत पर लैंबोर्गिनी ने भारत में लॉन्च की नई Urus Performante, इन लग्जरी कारों से है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर 2 लाख की डाउन पेमेंट पर Toyota Innova Crysta खरीदें तो कितने हजार की EMI बनेगी? जानें
अगर 2 लाख की डाउन पेमेंट पर Toyota Innova Crysta खरीदें तो कितने हजार की EMI बनेगी?
Hero Glamour 125 vs Honda Shine 125: इंजन और परफॉर्मेंस में कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार?
Hero Glamour 125 vs Honda Shine 125: इंजन और परफॉर्मेंस में कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार?
कीमत 10.90 लाख से शुरू, Hyundai ने भरपूर फीचर्स के साथ पेश की नई Verna, जानिए खासियत
कीमत 10.90 लाख से शुरू, Hyundai ने भरपूर फीचर्स के साथ पेश की नई Verna, जानिए खासियत
Tesla को टक्कर देने की तैयारी में MG, भारत में जल्द आ रही नई इलेक्ट्रिक SUV IM6, जानें रेंज
Tesla को टक्कर देने की तैयारी में MG, भारत में जल्द आ रही नई इलेक्ट्रिक SUV IM6, जानें रेंज

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget